- बनभूलपुरा कांड में आरोपियों को जमानत मिलने पर विश्व हिन्दू परिषद ने व्यक्त की कड़ी प्रतिक्रिया, लचर जांच और कमजोर पैरवी के चलते मिली आरोपियों को जमानत-अनुज वालिया
हरिद्वार: हल्द्वानी के बनभूलपुरा हिंसा कांड में 50 आरोपियों को जमानत मिलने पर विश्व हिन्दू परिषद ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बजरंग दल के प्रांत संयोजक अनुज वालिया ने आरोप लगाया कि पुलिस की लचर जांच और कमजोर पैरवी के चलते आरोपियों को जमानत मिली है।
अनुज वालिया ने कहा कि अतिक्रमण हटाने गयी टीम में शामिल पुलिसकर्मियों, नगर निगम कर्मचारियों पर असामाजिक तत्वों द्वारा हमला किया गया। उन्हें बुरी तरह पीटा गया। गोलीबारी भी की गयी। जिसमें कई पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हुए। कवरेज कर रहे मीडिया कर्मियों को भी निशाना बनाया गया। हमलावरों ने पुलिस चौकी तक फूंक दी। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। इतने गंभीर मामले में पुलिस ने जिस प्रकार की कार्यशैली का परिचय दिया, वह कानून व्यवस्था और पुलिस अधिकारियों पर प्रश्नचिन्ह है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर विश्व हिन्दू परिषद आंदोलन करेगी और उच्च पुलिस अधिकारियों से मिलकर लापरवाही की जांच और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगी।
विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख पंकज चौहान ने कहा कि कानून व्यवस्था और प्रदेश के शांत वातावरण को अशांत करने वाले गंभीर प्रकरण में जांच में खामियों और कमजोर पैरवी का लाभ उठाकर आरोपी जमानत हासिल करने में सफल रहे हैं। इससे पुलिस की प्रतिष्ठा को भी आघात लगा है। सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कठोर कार्यवाही करनी चाहिए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छापेमारी के लगातार खुल रही पोल, बिना परमिशन के चल रहे होटल
उत्तराखंड : यहां दुखद हादसा, 2 की मौत, चार महिलाएं घायल
उत्तराखंड : (कैची धाम) बाहरी राज्यों व जनपदों से आने वाले श्रद्धालुओं हेतु ट्रैफिक प्लान
नैनीताल : DM रयाल का एक्शन 238 होम स्टे का पंजीकरण निरस्त, 91 पर लगा जुर्माना
हल्द्वानी में आंधी का असर, काठगोदाम हाईवे पर गिरा पेड़, यातायात बाधित
देहरादून:(बड़ी खबर) इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगी बस में फ्री सेवा
देहरादून :(बड़ी खबर) इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
उत्तराखंड: 12 साल के नेतृत्व पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर दी बधाई
मोबाइल रिपेयरिंग का फ्री कोर्स, नैनीताल में आवेदन शुरू 

