हल्द्वानी: सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं के साथ कथित पुलिस दुर्व्यवहार के मुद्दे को लेकर हल्द्वानी में कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए।
विधायक ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना हर नागरिक का अधिकार है…लेकिन हाल की घटनाओं में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ जिस तरह का व्यवहार हुआ, वह चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्दोष लोगों को फर्जी मामलों में फंसाया जा रहा है।

उन्होंने मदरसन कंपनी में चल रहे श्रमिक आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि वहां शांतिपूर्ण तरीके से समर्थन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ की गई कार्रवाई गलत है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विधायक ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, फर्जी मुकदमों को वापस लेने और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की भी बात कही।
प्रेस वार्ता में मौजूद अन्य वक्ताओं ने भी कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलनों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है…जो लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है।
वहीं एक पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि उनके परिजन के साथ मारपीट की गई और उन्हें धमकियां दी जा रही हैं…जिससे परिवार में डर का माहौल है।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, इस बार 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे उत्तराखंड
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) अभी अभी लगे भूकंप के झटके
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) नैनीताल जिले के 4 CO बदले गए
दूर-दराज से पहुंचे लोग सीधे CM धामी के सामने रख गए अपनी समस्याएं, अधिकारियों को मिले निर्देश
श्रद्धालु ध्यान दें! कैंचीधाम जाने से पहले होटल बुक करें, वीकेंड की भीड़ को लेकर प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश
नैनीताल :(बड़ी खबर) कैंची धाम में अब दर्शन के नियम सख्त, Nainital प्रशासन ने कठोर फैसले लिए
कालाढूंगी में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, सुरेश भट्ट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
उत्तराखंड : दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपति और नौकरानी की हत्या से दहली राजधानी
हल्द्वानी के भुवन जोशी को भाजपा ने दी नई जिम्मेदारी, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक बने
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- यह हर प्रदेशवासी के लिए गौरव की बात 
