उत्तराखंड: जनसुनवाई में सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को तुरंत काम के निर्देश

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान प्रदेशभर से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया और कई मामलों का मौके पर ही समाधान भी किया।

जनसुनवाई में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और आर्थिक सहायता से जुड़े मुद्दे प्रमुख रूप से सामने आए। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को इन मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव के मंच पर दीपक रावत ने गाया कुमाऊंनी गीत, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य शासन-प्रशासन को आमजन के प्रति संवेदनशील, जवाबदेह और पारदर्शी बनाना है…ताकि लोगों को समय पर राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को सार्वजनिक अवकाश

उन्होंने यह भी कहा कि जनसुनवाई सरकार और जनता के बीच संवाद का सशक्त माध्यम है, जिससे समस्याओं का त्वरित समाधान संभव होता है और शासन व्यवस्था में सुधार आता है।

इस मौके पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें