बोर्ड में चंपावत का जलवा: हाईस्कूल में 5वां, इंटर में चौथा स्थान।
टॉप-25 में 11 छात्र शामिल, हिमानी उप्रेती व यश अवस्थी बने जिला टॉपर।
चंपावत। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर द्वारा घोषित वर्ष 2026 के बोर्ड परीक्षा परिणामों में जनपद चंपावत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में अपनी मजबूत शैक्षिक पहचान दर्ज कराई है। इस वर्ष जिले ने हाईस्कूल में 5वां तथा इंटरमीडिएट में 4था स्थान प्राप्त किया।
मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह के अनुसार, हाईस्कूल (कक्षा 10) में 2,876 पंजीकृत छात्रों में से 2,845 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 94.80 प्रतिशत छात्र सफल रहे। इनमें 183 छात्र ऑनर्स, 886 प्रथम श्रेणी, 1,247 द्वितीय श्रेणी तथा 381 छात्र तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
हाईस्कूल में हिमानी उप्रेती ने 96.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया। उनके अलावा संगीता भट्ट, पवन सिंह रावत, जलज ओली, नरेंद्र कुमार, आयुष जुकारिया, दिव्यांशु जोशी, प्राची पंचोली, प्रिया बिष्ट, सुमित जोशी, हर्षित जोशी, सृष्टि महारा एवं शिवांशी जोशी ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इंटरमीडिएट (कक्षा 12) में 2,465 पंजीकृत छात्रों में से 2,450 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 2,281 छात्र सफल रहे। कुल परीक्षा परिणाम 93.10 प्रतिशत दर्ज किया गया।
इंटरमीडिएट में यश अवस्थी ने 93.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। अन्य मेधावी छात्रों में रिया चौबे, सांची जोशी, मयंक जोशी, हंसा भट्ट, हेमा नायक, धीरज चंद, दीपांशु बोरा, गौरव बिनवाल, आदित्य तिवारी, तनुजा उप्रेती एवं ऐश्वर्या उप्रेती शामिल हैं।
इस वर्ष जनपद के कुल 11 छात्रों ने प्रदेश की टॉप-25 वरीयता सूची में स्थान प्राप्त कर चंपावत का नाम रोशन किया है।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :दोस्त की बहन को झांसा देकर दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड : शैलेश मटियानी शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित हुए ये 19 शिक्षक
उत्तराखंड में शुरू हुई नंदा देवी की बड़ी जात, कुरुड़ से कैलाश रवाना हुई यात्रा
हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला, सुप्रीम कोर्ट में 9 सितंबर को आ सकता है फैसला
उत्तराखंड: पहाड़ी फलों से जैम-चटनी बनाकर आत्मनिर्भर बन रहीं हल्द्वानी की महिलाएं, बड़े शहरों तक पहुंच रहे उत्पाद
31 साल से लटका जमीन का मामला पहुंचा जनसुनवाई में, दीपक रावत ने अफसरों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
CM धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं से कहा- ‘देवभूमि उत्तराखंड आपका अपना घर है’, बोले- युवा शक्ति ही विकसित भारत की ताकत
उत्तराखंड: सवा दो साल से अधिसूचना का इंतजार, बिंदुखत्ता में 22वें दिन भी जारी रही पदयात्रा
उत्तराखंड में मदरसों पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, देहरादून में 3 और हल्द्वानी में 2 पर कार्रवाई
BJP की बड़ी तैयारी, हल्द्वानी में 10 सितंबर को जुटेंगे 5 हजार पूर्व सैनिक; नितिन नवीन रहेंगे मौजूद 


