हल्द्वानी: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सैनिक कल्याण परिषद की बैठक में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सैनिकों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए।
बैठक में सशस्त्र लाइसेंस से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करते हुए डीएम ने स्पष्ट किया कि यूआईएन नंबर और एनओसी मिलने के बाद ही लाइसेंस पोर्टल पर अपलोड किया जा सकेगा। अन्य राज्यों से जारी लाइसेंस निरस्त होने की स्थिति में आवश्यकता के अनुसार नया लाइसेंस जारी किया जाएगा।
डीएम ने भीमताल में पूर्व सैनिक संगठन को आवंटित भूमि से अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए। साथ ही स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय जगन्नाथ दुर्गापाल के जन्मस्थान तक सड़क निर्माण के प्रस्ताव को आगे बढ़ाने को कहा।
वीरांगनाओं की पेंशन को लेकर भी डीएम ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने निर्देश दिए कि पेंशन समय पर पहुंचे और किसी भी लाभार्थी को परेशान न किया जाए, अन्यथा जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी।
इसके अलावा सैनिकों के बच्चों और वीर नारियों के लिए छात्रावास निर्माण को लेकर भूमि सीमांकन के लिए कमेटी गठित की गई है।
बैठक में सैनिक कल्याण विभाग ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी साझा की। इस दौरान प्रशासन और सेना से जुड़े कई अधिकारी मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले
उत्तराखंड: 2 महीने पहले हुई थी शादी, आज हो गई संदिग्ध मौत
हल्द्वानी : मीडिया 11 ने भाजपा युवा मोर्चा को 7 विकेट से हराया, रक्षित टंडन की नाबाद 31 रनों की पारी बनी जीत की हीरो
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना 
