- तीसरा बच्चा होने पर ग्राम प्रधान को पद से हटाया,हरिद्वार की नगला कुर्द पंचायत का है मामला।
हरिद्वार- घर में तीसरी संतान की खुशखबरी आई तो हरिद्वार की नगला कुर्द की ग्राम प्रधान रेशमा की कुर्सी चली गई. जिलाधिकारी ने जाँच के बाद ग्राम प्रधान को हटाने के आदेश दिए हैं.
एक तरफ जहां परिवार तीसरे बच्चे के आने की खुशी से सराबोर था तो वहीं दूसरी ओर संतान के आने के बाद भीतर ग्राम प्रधान को अपनी कुर्सी से हाथ धोना पड़ गया. मामला बहादराबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत नगला खुर्द का है. ग्राम पंचायत के अलीजान ने ग्राम प्रधान रेशमा के खिलाफ जांच की मांग की थी. डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने तहसीलदार व खंड विकास अधिकारी बहदराबाद को जांच के आदेश दिए. जांच रिपोर्ट के आधार पर उप जिलाधिकारी हरिद्वार ने ग्राम प्रधान को अयोग्य घोषित कर दिया था।
प्रधान ने इसे आदेश के विरुद्ध मुख्य विकास अधिकारी से अपील की थी. जिस पर फिर जांच हुई. जानकारी के अनुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास की जांच के बाद ग्राम प्रधान को एक हफ्ते में कारण बताओ नोटिस दिया गया पर जवाब नहीं मिला. जिसके बाद हरिद्वार के डीएम की ओर से ग्राम प्रधान रेशमा को पद से हटाने के आदेश दे दिए गए हैं. बताते चलें प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी के लिए दो बच्चों की बाध्यता है. तीसरी संतान होने पर प्रतिनिधि को अयोग्य माना जाता है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के नवोदय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, मुख्य सचिव ने दिए बड़े निर्देश
सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 23 से 26 अक्टूबर तक मौसम को लेकर आया नया अपडेट
उत्तराखंड में मदरसों की छुट्टी को लेकर नया नियम, शुक्रवार की जगह रविवार को रहेगा अवकाश
उत्तराखंड के स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती इस कारण लटकी
देहरादून :(बड़ी खबर) विधानसभा सत्र से पहले 22 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
उत्तराखंड: पप्पू गिरधारी लाल के नेपाल भागने की आशंका, सीमा पर सतर्कता बढ़ाई
हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित 
