उत्तराखंड में मदरसों की छुट्टी को लेकर नया नियम, शुक्रवार की जगह रविवार को रहेगा अवकाश

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में मदरसों की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव के बाद अब साप्ताहिक छुट्टी को लेकर भी नियम तय किए गए हैं। राज्य में शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त मदरसों में शुक्रवार के बजाय रविवार को छुट्टी रखनी होगी। सरकार का कहना है कि स्कूल के रूप में मान्यता मिलने के बाद इन संस्थानों को शिक्षा विभाग के निर्धारित नियमों का पालन करना होगा।

उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह गांधी ने कहा है कि पंजीकृत मदरसों को अब स्कूलों के रूप में मान्यता दी जा रही है। ऐसे में उनके लिए शिक्षा विभाग और प्राधिकरण के नियमों का पालन करना जरूरी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) विधानसभा सत्र से पहले 22 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

प्राधिकरण के अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि मान्यता प्राप्त मदरसों में अब शुक्रवार के बजाय रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। सरकार का उद्देश्य अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में निर्धारित शिक्षा नियमों को लागू करना है…ताकि इन संस्थानों का संचालन तय व्यवस्था के तहत हो सके।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कह चुके हैं कि प्रदेश में सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए नियम बनाए गए हैं। इनका पालन नहीं करने वाले संस्थानों को संचालित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

राज्य में पहले मदरसा बोर्ड के तहत 452 मदरसे मान्यता प्राप्त थे। इनमें से दोबारा आवेदन करने वाले 76 मदरसों को अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण ने स्कूल के रूप में मान्यता दी है। वहीं 114 मदरसों के आवेदन शिक्षा विभाग के पास लंबित बताए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 23 से 26 अक्टूबर तक मौसम को लेकर आया नया अपडेट

जिलावार आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून में 41 में से 6 मदरसों को मान्यता मिली है। हरिद्वार में 270 में से 44, नैनीताल में 18 में से 2 और ऊधम सिंह नगर में 119 में से 24 मदरसों को मान्यता दी गई है।

अल्पसंख्यक विभाग के सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते ने बताया कि पहले चरण में 250 ऐसे मदरसों को सील किया गया था….जो मदरसा बोर्ड में भी पंजीकृत नहीं थे। विभाग की ओर से नियमों के तहत कार्रवाई की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पप्पू गिरधारी लाल के नेपाल भागने की आशंका, सीमा पर सतर्कता बढ़ाई

प्राधिकरण का कहना है कि संबंधित विभागों की अनुमति के बिना शिक्षण संस्थानों का संचालन नहीं किया जा सकता। मान्यता और निर्धारित नियमों का पालन करना संस्थानों के लिए जरूरी है।

मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षा व्यवस्था में समान नियम लागू करने पर जोर दिया है। सरकार की ओर से अल्पसंख्यक समुदाय के शिक्षण संस्थानों को भी निर्धारित पाठ्यक्रम और नियमों के दायरे में लाने की प्रक्रिया चल रही है।

अब मान्यता प्राप्त मदरसों में रविवार को साप्ताहिक अवकाश रखने का नियम लागू होने से उनके संचालन की व्यवस्था दूसरे मान्यता प्राप्त स्कूलों के समान होगी।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें