देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। 23 अक्टूबर से प्रदेश के कुछ पर्वतीय इलाकों में बारिश हो सकती है…जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम में यह बदलाव 26 अक्टूबर तक देखने को मिल सकता है। ऐसे में पहाड़ों की यात्रा करने वालों को आने वाले दिनों में मौसम पर नजर रखनी होगी।
फिलहाल 21 और 22 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इसके बाद पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
शुक्रवार 23 अक्टूबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली के साथ पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फ गिरने की भी संभावना है। प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है।
शनिवार 24 अक्टूबर को मौसम का असर पांच पर्वतीय जिलों में दिखाई दे सकता है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश होने के आसार हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। कुछ जगहों पर बिजली चमकने और बादल गरजने की संभावना भी है।
25 अक्टूबर को इन पांच जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार बने रहेंगे। वहीं अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
सोमवार 26 अक्टूबर को भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने की संभावना है…जबकि बाकी जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है।
अक्टूबर के आखिरी दिनों में ऊंचाई वाले हिमालयी क्षेत्रों में ठंड बढ़ने लगती है। बर्फबारी होने से ऊंचे इलाकों में तापमान में गिरावट आ सकती है। नवंबर में ठंड का असर और बढ़ता है….जबकि सर्दियों के महीनों में कई क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ती है।
पर्वतीय क्षेत्रों में घूमने या यात्रा करने की योजना बना रहे लोगों को मौसम का ताजा पूर्वानुमान देखना चाहिए। ऊंचाई वाले इलाकों में जाने से पहले स्थानीय प्रशासन से सड़क की स्थिति की जानकारी लेना भी जरूरी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 23 से 26 अक्टूबर तक मौसम को लेकर आया नया अपडेट
उत्तराखंड में मदरसों की छुट्टी को लेकर नया नियम, शुक्रवार की जगह रविवार को रहेगा अवकाश
उत्तराखंड के स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती इस कारण लटकी
देहरादून :(बड़ी खबर) विधानसभा सत्र से पहले 22 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
उत्तराखंड: पप्पू गिरधारी लाल के नेपाल भागने की आशंका, सीमा पर सतर्कता बढ़ाई
हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार 
