देहरादून: उत्तराखंड में जनगणना 2027 के पहले चरण ‘हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन’ की औपचारिक शुरुआत हो गई है। इस अभियान के तहत प्रगणक और पर्यवेक्षक पूरे राज्य में घर-घर जाकर डेटा एकत्र कर रहे हैं।
इस चरण में प्रत्येक मकान और भवन का विवरण दर्ज किया जाएगा और वहां रहने वाले परिवारों से जुड़ी जरूरी जानकारी जुटाई जाएगी। यह डेटा भविष्य की विकास योजनाओं के लिए आधार तैयार करेगा।
राज्य के विभिन्न जिलों में यह अभियान तेजी से शुरू हो चुका है। अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और खटीमा जैसे क्षेत्रों में प्रगणक घर-घर जाकर पूरी लगन से सर्वे कर रहे हैं।
जनगणना कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए राज्यभर में टीमें सक्रिय हैं और जमीनी स्तर पर काम कर रही हैं।
नागरिकों की सुविधा के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1855 भी जारी किया गया है…जहां लोग जनगणना से जुड़ी जानकारी और सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
सरकार ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे प्रगणकों का सहयोग करें और सही जानकारी देकर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
