हल्द्वानी: फायरिंग कांड का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा, हथियार बरामद

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

फायरिंग कांड का खुलासा: Haldwani पुलिस ने आरोपी को दबोचा, हथियार बरामद

हल्द्वानी: बीते दिन एक सनसनीखेज फायरिंग की घटना सामने आई, जिसमें एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया गया। गनीमत रही कि पीड़ित और उसका पोता बाल-बाल बच गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुभाष नगर निवासी कमल परमार ने अपने साथियों योगेंद्र परमार और सुदर्शन परमार के साथ कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी। शिकायत में बताया गया कि शाम करीब 7 बजे मनीष परिहार नामक व्यक्ति ने अपनी कार (UK04AQ-3663) से आकर कमल परमार को निशाना बनाते हुए फायरिंग की। गोली उनके मकान की सीढ़ियों पर जाकर लगी।

इस घटना के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 139/2026 धारा 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) इन कर्मियों के वेतन के लिए 3 अरब की राशि जल्द होगी जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने तुरंत संज्ञान लिया और पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल व क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी मनीष परिहार (45 वर्ष), निवासी कृष्णा नगर फेस-6, डहरिया, हल्द्वानी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक .32 बोर रिवाल्वर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का अलर्ट! 24 घंटे में 58 नए केस, कुल मरीज 271 पहुंचे

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह मेहता, कांस्टेबल ललित नाथ और कांस्टेबल मुकेश सिंह शामिल रहे।
पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ जारी है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें