कार्यालय आदेश संख्या 3319 / स्था0-94 (I) / पदोन्नति / समूह’ग’ ‘घ’ / भू० खनि० निदे० / 2024-25 दिनांक 23.08.2024 के द्वारा गठित विभागीय चयन समिति की संस्तुति दिनांक 30.08.2024 के आधार पर उत्तराखण्ड शासन, औद्योगिक विकास अनुभाग-1, की अधिसूचना संख्या 1368/VII-A- 1/2024-06(01) 2024 दिनांक 16 अगस्त, 2024 के द्वारा प्रख्यापित सेवानियमावली उत्तराखण्ड भूतत्व एंव खनिकर्म खनिज पर्यवेक्षक सेवा नियमावली, 2024 में निहित प्राविधानों के अन्तर्गत भूतत्व एंव खनिकर्म निदेशालय, उत्तराखण्ड देहरादून में खनिज पर्यवेक्षक, वेतनमान रू0 25500-81100, लेवल-04 के रिक्त 04 पदों के सापेक्ष निम्नलिखित सहायक खनिज पर्यवेक्षकों को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पदोन्नति प्रदान की जाती है।
(01) सुश्री रश्मि नैथानी, सहायक खनिज पर्यवेक्षक । (02) श्री अनिल चन्द्र आर्य, सहायक खनिज पर्यवेक्षक।
(03) श्री पियूष कुमार, सहायक खनिज पर्यवेक्षक।
(04) श्री कुमेर सिंह सलाल, सहायक खनिज पर्यवेक्षक।
- यह पदोन्नति नितान्त अस्थायी है, जो बिना पूर्व सूचना के किसी भी समय निरस्त की जा सकती है।
- सम्बन्धित कार्मिक कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 02 वर्ष की परिवीक्षा पर रहेंगें।
- पदोन्नति का परित्याग करने वाले कार्मिकों पर उत्तराखण्ड राज्याधीन सेवाओं में पदोन्नति का परित्याग (Forgo) नियमावली, 2020 के अनुसार कार्यवाही की जायेगी।
- पदोन्नत कार्मिकों को 15 दिनों के अन्दर अपने नवीन पदोन्नत पद पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। यदि सम्बन्धित कार्मिक के द्वारा निर्धारित अवधि के अन्तर्गत अपने पदोन्नत पद पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया जाता है तो पदोन्नति स्वतः निरस्त समझी जायेगी तथा आगामी 01 भर्ती वर्ष तक संबंधित कार्मिक की पदोन्नति पर विचार नहीं किया जायेगा।




अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट
हल्द्वानी : लालकुआं की ग्रामीण सड़कों के लिए 372.42 लाख मंजूर
उत्तराखंड: कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मचा हड़कंप, अंदर मिला फैक्ट्री कर्मचारी का शव
उत्तराखंड: बेटी को लगातार कर रहा था परेशान, मां पहुंची पुलिस के पास
उत्तराखंड : 5 साल की बच्ची हुई लापता, घंटों बाद मिली ऐसी हालत में कि मच गया हड़कंप
हल्द्वानी : अंधेरे में दीवार फांदकर करता था ऐसी शर्मनाक हरकत, हल्द्वानी पुलिस ने पकड़ा, कौन है ये…सनकी आदमी
उत्तराखण्ड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानान्तरण Update
हरिद्वार में जिला खनन अधिकारी पर कार्रवाई, काजिम रजा हटाए गए
हल्द्वानी : धर्म के नाम पर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार 