रुड़की: हरिद्वार जिले के मंगलौर क्षेत्र के पीरपुरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्राम प्रधान के भाई पर कुछ लोगों ने धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले में 18 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार घायल व्यक्ति पर उस समय हमला हुआ जब वह घर से बाहर निकला था। आरोप है कि पहले उसका रास्ता रोका गया और फिर मारपीट की गई। हमले में उसके कान पर गंभीर चोट आई….जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे दो अन्य लोग भी घायल हो गए।

शिकायत में पुरानी रंजिश को घटना की वजह बताया गया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पहले दर्ज कराए गए एक मामले को वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था। ऐसा नहीं करने पर इस हमले को अंजाम दिया गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मामले में दर्ज शिकायत के आधार पर 18 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आरोपियों की भूमिका की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ
उत्तराखंड में पहली बार फिल्म अवॉर्ड, 15 सितंबर से आवेदन शुरू; कलाकारों के लिए बड़ा मौका
जन्मदिन पर सीएम धामी से मिलने उमड़ा उत्तराखंड, फूल-मालाओं के साथ शुभकामनाएं देने पहुंचे लोग
दिव्यांग बच्चों के बीच जन्मदिन मना रहे थे सीएम धामी, फिर ऐसा क्या हुआ कि आंखें नम हो गईं?
हल्द्वानी : न्यूनतम 15 हजार मासिक स्टाइपेंड की मांग को लेकर पैरामेडिकल छात्रों का शांतिपूर्ण आंदोलन जारी
सीएम धामी ने युवाओं से मांगे तीन संकल्प, बोले- बड़ा लक्ष्य तय करो, नशे से दूर रहो और उत्तराखंड के लिए काम करो
देहरादून :(बड़ी खबर) उपनल कार्मिकों को न्यूनतम वेतन एवं महंगाई भत्ते का लाभ देने के संबंध में शासन द्वारा लिया गया निर्णय
हल्द्वानी: बच्चों की पढ़ाई के लिए आगे आए अधिवक्ता दया सागर बिष्ट, पुनर्निर्माण तक निःशुल्क मिलेगी कक्षा 