रुड़की: उत्तराखंड के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से एक और अच्छी खबर आई है। रुड़की क्षेत्र के रहने वाले और भारतीय सेना के लांस नायक शुभम जुयाल ने पैरा शॉट पुट स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।
शुभम वर्तमान में भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उनके बेहतरीन प्रदर्शन ने भारत को एक और पदक दिलाया और उत्तराखंड का नाम भी रोशन किया।
उनकी सफलता की खबर मिलते ही परिवार, क्षेत्रवासियों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल बन गया। लोगों ने इसे प्रदेश के लिए गर्व का पल बताया और शुभम को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
खेल विशेषज्ञों का कहना है कि शुभम की यह उपलब्धि उत्तराखंड के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून- उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
उत्तराखंड में दो मेडिकल स्टोरों पर छापा, 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद
सीएम धामी ने श्रीनगर को दी 9.13 करोड़ की सौगात, सिटी बस सेवा भी शुरू
उत्तराखंड पुलिस की बदल गई पहचान, सीएम धामी ने किया नए ध्वज और वर्दी का अनावरण
उत्तराखंड: CM धामी ने ‘रन फॉर यूनिटी’ में कीं कई घोषणाएं, PRD जवानों का बढ़ेगा मानदेय
हल्द्वानी में कांग्रेस ने सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को किया याद, सुमित हृदयेश ने दी श्रद्धांजलि
82 परिवारों के मकानों पर चला बुलडोजर, रामनगर में मचा हड़कंप
उत्तराखंड: रामनगर पुछडी चला धामी का बुलडोजर
हल्द्वानी में दो दिन बिजली कटौती, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगी आपूर्ति बाधित
हल्द्वानी मीडिया क्रिकेट टीम की जर्सी हुई लॉन्च, नए रंग के साथ होगी नए सीजन की शुरुआत 
