रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बसुकेदार क्षेत्र के ग्राम स्वारा के पास घास काटने गई एक महिला उफनते गदेरे के तेज बहाव में बह गई। सूचना मिलते ही प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे और तलाश अभियान शुरू किया।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह महिला घास लेने के लिए तिमली क्षेत्र की ओर गई थी। इसी दौरान अचानक गदेरे का पानी बढ़ गया और वह तेज बहाव की चपेट में आ गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने ग्राम प्रधान के माध्यम से जिला प्रशासन को दी।
सूचना मिलते ही जल पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। बचाव दल ने करीब डेढ़ घंटे तक लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। इसके बाद महिला का शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर बरामद कर लिया गया।
मृतका की पहचान 38 वर्षीय विनीता देवी पत्नी हिम्मत सिंह नेगी निवासी ग्राम कोटी के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई और पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है।
प्रशासन ने लगातार हो रही बारिश को देखते हुए लोगों से नदी, गदेरे और बरसाती नालों के पास नहीं जाने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतना बेहद जरूरी है…ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून- उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
उत्तराखंड में दो मेडिकल स्टोरों पर छापा, 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद
सीएम धामी ने श्रीनगर को दी 9.13 करोड़ की सौगात, सिटी बस सेवा भी शुरू
उत्तराखंड पुलिस की बदल गई पहचान, सीएम धामी ने किया नए ध्वज और वर्दी का अनावरण
उत्तराखंड: CM धामी ने ‘रन फॉर यूनिटी’ में कीं कई घोषणाएं, PRD जवानों का बढ़ेगा मानदेय
हल्द्वानी में कांग्रेस ने सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को किया याद, सुमित हृदयेश ने दी श्रद्धांजलि
82 परिवारों के मकानों पर चला बुलडोजर, रामनगर में मचा हड़कंप
उत्तराखंड: रामनगर पुछडी चला धामी का बुलडोजर
हल्द्वानी में दो दिन बिजली कटौती, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगी आपूर्ति बाधित
हल्द्वानी मीडिया क्रिकेट टीम की जर्सी हुई लॉन्च, नए रंग के साथ होगी नए सीजन की शुरुआत 