- विजिलेंस ने आरटीओ दफ्तर से दबोचा रिश्वतखोर अधिकारी।
कोटद्वार (पौड़ी)- उत्तराखंड के कोटद्वार में एआरटीओ कार्यालय में आज विजिलेंस की टीम ने छापा मारा। टीम विजिलेंस भ्रष्टाचार के आरोप में वरिष्ठ सहायक एआरटीओ महेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
कोटद्वार आर.टी.ओ. कार्यालय के वरिष्ठ सहायक महेंद्र सिंह को गुरुवार को सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर की ट्रैप टीम ने 3,000/- रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता ने महेन्द्र सिंह पर चालानी रसीद काटने की एवज में रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था, जिसके बाद टीम ने नियमानुसार कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद सतर्कता अधिष्ठान की टीम महेन्द्र सिंह के आवास और अन्य स्थानों पर उनकी चल-अचल संपत्ति की जांच कर रही है।

सतर्कता निदेशक डॉ. वी. मुरूगेसन ने टीम की सराहना करते हुए उन्हें नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। सतर्कता अधिष्ठान ने नागरिकों से आग्रह किया है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी अपने पद का दुरुपयोग करते हुए रिश्वत की मांग करता है, तो वे टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 या व्हाट्सएप नंबर 9456592300 पर इसकी सूचना देकर भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में सहयोग करें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड: रुद्रनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर, इस तारीख को बंद हो जाएंगे कपाट
Snapchat पर हुई दोस्ती, उत्तराखंड में यहाँ पहुंचा मामला थाने तक; 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म
नेपाल के बाद उत्तराखंड की बारी? ग्लेशियर झीलों को लेकर वैज्ञानिकों ने बताई सबसे बड़ी चिंता
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; 4 सितंबर तक मौसम रहेगा खराब
CM धामी का महिलाओं को बड़ा तोहफा, फ्री बस यात्रा के साथ ढाई लाख तक रियायती ऋण की तैयारी
उत्तराखंड: गिर्दा के गीतों से लेकर ग्रामीणों की आवाज तक, बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार
हल्द्वानी : भारी बारिश के चलते नैनीताल जिले में कल छुट्टी 


