कार्यालय सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी प्रेस नोट आरक्षी दीपक सामन्त 45,000/ रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार। शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नम्बर-1064 पर शिकायत की गई थी कि खनन में काम करने वाले व्यक्तियों के पास एक पुलिस वाला आ रहा है जो कि चौकी बेतालघाट थाना भवाली का है उसके द्वारा साईट में आकर काम करने वालों से 65000 रूपये की मॉग की गई नाम मुझे पता नही है जबकि मेरा का लीगल है बोल रहा है कि नही दोगे तो साई क्रिएशन से कटवा दूंगा तथा खनन पट्टे से निकलने वाले माल को ले जाने वाले वाहनों को अनावश्यक रोक-टोक कर तथा उनका चालान करने एवं सीज करने का भय दिखाकर रिश्वत की मॉग की जा रही है। हम रिश्वत नहीं देना चाहते है। उक्त शिकायत जॉच से प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी द्वारा निरीक्षक के नेतृत्व में तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया। सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की ट्रैप टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 25.05.2026 को अभियुक्त दीपक सामन्त पुत्र श्री खुशाल सिंह निवासी-विलहरी चकरपुर थाना खटीमा जनपद-ऊधमसिंहनग को शिकायतकर्ता से 45,000/-रूपये रिश्वत लेते हुये थाना बेतालघाट जनपद नैनीताल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुुसंधान किया जायेगा। निदेशक सतर्कता डॉ0 वी0 मुरूगेशन महोदय द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरूष्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी। निदेशक सतर्कता डॉ0 वी0 मुरूगेशन महोदय द्वारा अपील की गयी है कि ‘‘सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैेल्पलाईन नं0 1064 एवं विजिलेन्स हैल्पलाईन नं0 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: दुग्ध उत्पादकों के लिए बड़ा फैसला, 30 करोड़ मंजूर होने के बाद मुकेश बोरा ने जताया आभार
उत्तराखंड: गणेश पूजन के साथ शुरू हुई कुमाऊं की प्राचीन रामलीला
उत्तराखंड: किच्छा चुनाव में नहीं चला शुक्ला का प्रबंधन, कांग्रेस ने दोनों सीटों पर जमाया कब्जा
पहले चौड़ी थी सड़क, अब घट गई चौड़ाई, दीपक रावत ने दिए निरीक्षण के आदेश
उत्तराखंड: हल्द्वानी की कविता अब पहाड़ के उत्पादों को दे रहीं बाजार, जानिए कैसे शुरू हुआ सफर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले व्यापार मंडल में दो फाड़, महानगर की निर्वाचित टीम ने तोड़ा नाता, नवीन वर्मा पर लगाए आरोप
वोट को लेकर कांग्रेस का बड़ा अभियान, हल्द्वानी में कल सड़क पर उतरेंगे कार्यकर्ता
हल्द्वानी : नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 65 लाख की स्मैक बरामद
उत्तराखंड : यहां 16 वर्षीय बालिका निकली गर्भवती
उत्तराखंड: 300 रुपये के लिए तीन कत्ल, दहशत में आया पूरा इलाका 
