हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में आयोजित “सोशल मीडिया मंथन विथ सीएम धामी” कार्यक्रम में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स, कंटेंट क्रिएटर्स, डिजिटल वॉलेंटियर्स और युवाओं के साथ संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं से सोशल मीडिया का उपयोग सकारात्मक सोच, सत्य और राष्ट्रहित के लिए करने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सोशल मीडिया केवल मनोरंजन का प्लेटफॉर्म नहीं रहा…बल्कि यह समाज को जागरूक करने और सकारात्मक बदलाव लाने का एक बड़ा माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में अपार प्रतिभा है और वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए प्रदेश और देश की सकारात्मक तस्वीर दुनिया तक पहुंचा सकते हैं।

सीएम धामी ने युवाओं को फेक नैरेटिव, भ्रामक सूचनाओं और समाज को बांटने वाली ताकतों से सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी और तथ्यपरक जानकारी साझा करना हर युवा का कर्तव्य है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया को जनसंवाद का मजबूत माध्यम बनाया है और युवाओं को राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड सरकार रोजगार, स्वरोजगार, स्टार्टअप, नवाचार, खेल, संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नकल विरोधी कानून, समान नागरिक संहिता, धर्मांतरण विरोधी कानून और सख्त भू-कानून जैसे फैसलों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार उत्तराखंड की संस्कृति और देवभूमि की पहचान को सुरक्षित रखते हुए विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है।
इस दौरान सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स और युवाओं ने भी अपने सुझाव और अनुभव साझा किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के युवा प्रदेश के डिजिटल ब्रांड एम्बेसडर बनकर राज्य की सकारात्मक छवि दुनिया तक पहुंचाएं।
कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, विधायक सरिता आर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, महापौर गजराज सिंह बिष्ट समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: ग्रामीण क्षेत्र में 8 और 9 अक्टूबर को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
उत्तराखंड: दुग्ध उत्पादकों के लिए बड़ा फैसला, 30 करोड़ मंजूर होने के बाद मुकेश बोरा ने जताया आभार
उत्तराखंड: गणेश पूजन के साथ शुरू हुई कुमाऊं की प्राचीन रामलीला
उत्तराखंड: किच्छा चुनाव में नहीं चला शुक्ला का प्रबंधन, कांग्रेस ने दोनों सीटों पर जमाया कब्जा
पहले चौड़ी थी सड़क, अब घट गई चौड़ाई, दीपक रावत ने दिए निरीक्षण के आदेश
उत्तराखंड: हल्द्वानी की कविता अब पहाड़ के उत्पादों को दे रहीं बाजार, जानिए कैसे शुरू हुआ सफर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले व्यापार मंडल में दो फाड़, महानगर की निर्वाचित टीम ने तोड़ा नाता, नवीन वर्मा पर लगाए आरोप
वोट को लेकर कांग्रेस का बड़ा अभियान, हल्द्वानी में कल सड़क पर उतरेंगे कार्यकर्ता
हल्द्वानी : नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 65 लाख की स्मैक बरामद
उत्तराखंड : यहां 16 वर्षीय बालिका निकली गर्भवती 
