धामी सरकार का बड़ा एक्शन मोड, सरकारी जमीनों से हटेगा अतिक्रमण

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सोमवार को सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाने के अभियान को तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम सभाओं की सरकारी भूमि की भी जांच की जाए और भू कानून का उल्लंघन कर खरीदी गई जमीनों पर त्वरित कार्रवाई हो।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि जहां भी भू कानून का उल्लंघन पाया जाए, वहां संबंधित भूमि को राज्य सरकार में निहित किया जाए। साथ ही शत्रु संपत्तियों पर अवैध कब्जों को हटाने और वक्फ संपत्तियों के रिकॉर्ड की नियमित जांच करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: दुग्ध उत्पादकों के लिए बड़ा फैसला, 30 करोड़ मंजूर होने के बाद मुकेश बोरा ने जताया आभार
Ad

बैठक में मुख्यमंत्री ने अन्य राज्यों से आए लोगों के शस्त्र लाइसेंस की जांच, आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों की पहचान और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने को कहा। उन्होंने अवैध राशन कार्ड बनाकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले अपात्र लोगों को चिन्हित करने और वेरिफिकेशन अभियान तेज करने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: हल्द्वानी की कविता अब पहाड़ के उत्पादों को दे रहीं बाजार, जानिए कैसे शुरू हुआ सफर

मानसून की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री ने सभी जिलों को पहले से सतर्क रहने को कहा। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, पेयजल व्यवस्था सुचारु रखने और बिजली कटौती की स्थिति में पहले से सूचना देने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा की नियमित मॉनिटरिंग करने और श्रद्धालुओं से लगातार फीडबैक लेने को कहा। यात्रा मार्गों पर पेयजल और ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश भी दिए गए।

वहीं मानसखंड यात्रा के तहत कैंची धाम बाईपास निर्माण कार्य अगले महीने तक पूरा करने के आदेश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  वोट को लेकर कांग्रेस का बड़ा अभियान, हल्द्वानी में कल सड़क पर उतरेंगे कार्यकर्ता

कृषि और बागवानी योजनाओं पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पॉली हाउस, एप्पल मिशन और कीवी मिशन जैसी योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से परिणाम आधारित कार्यशैली अपनाने को कहा, ताकि किसानों की आय बढ़ाई जा सके।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने जोशीमठ सहित आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने और मानसून से पहले संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें