कर्णप्रयाग : रविवार को कर्णप्रयाग में गांधीनगर के नीचे पिंडर नदी में एक लड़की की नहाते समय डूबने से मौत हो गई। जान गंवाने वाली छात्रा जीजीआईसी कर्णप्रयाग में 11वीं की छात्रा थी।
थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि सूचना पर तत्काल कोतवाली कर्णप्रयाग की पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो जानकारी हुई कि पिंडर नदी में तीन चार लड़कियां नहा रही थी, इसी दौरान 15 वर्षीय अमृता पुत्री मनोज कुमार निवासी गांधीनगर नहाते समय डूब गई।
मौके पर स्थानीय लोगों व डीडीआरएफ की टीम के साथ रेस्क्यू व सर्च अभियान चलाया गया तो कुछ देर बाद नदी में से लड़की को बेहोशी हालत में बाहर निकालकर तत्काल परिजनों व स्थानीय लोगों की सहायता से उपजिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि अमृता जीजीआईसी कर्णप्रयाग में पढ़ाई कर रही थी। अमृता के नदी में डूबकर मरने से कर्णप्रयाग में मातम का माहौल है। हर कोई इस असामयिक मौत से दुख में है। लोगों ने नदी के किनारे सुरक्षा इंतजाम करने की मांग उठाई है।
नदी किनारे नहीं है सुरक्षा के इंतजाम
कर्णप्रयाग में पिंडर व अलकनंदा नदी किनारे सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। यहां पर इन दोनों नदियों का बहाव तेज है। इससे पहले भी कई बार नहाते समय लोग नदी में डूब चुके हैं। दोनों नदियों के संगम पर स्थानीय लोग एवं तीर्थ यात्री भी काफी संख्या में पहुंचते हैं। इससे पूर्व करीब आठ साल पहले नमामि गंगे की ओर से संगम स्थल पर घाट और रेलिंग बनाई गई थी जो नदी के बहाव में बरसात के दौरान बह चुका है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन तथा नगर पालिका परिषद से नदियों के किनारे चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।
टापू में फंसे तीर्थ यात्री, सुरक्षित निकाले
उत्तरकाशी। जिला मुख्यालय में भागीरथी के बीच स्थित टापू पर घूमने गए चारधाम यात्रा पर आये दो यात्री शनिवार रात को नदी का जलस्तर बढ़ते ही टापू पर फंस गए। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार गत शनिवार देर रात करीब नौ बजे संस्कृत महाविद्यालय समीप चारधाम यात्रा पर मुंबई निवासी कृष्णा माली पुत्र मनोज माली और कृष्णा दूबे दोनों तीर्थ यात्री टापू पर घूमने गए थे। इसी दौरान भागीरथी नदी का जलस्तर बढ़ गया और वह दोनों यात्री टापू में फंस गये। यहां अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू कार्य करने में टीम को बहुत ही चुनौतीपूर्ण था और साथ ही नदी का स्तर बढ़ने का भी खतरा था। एसडीआरएफ आपदा प्रबंधन एवं पुलिस की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची और किसी तरह दोनों को नदी के बीच से बाहर निकाला।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां घर में घुस कर युवक की हत्या, दहशत में इलाके को लोग
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई UPDATE
उत्तराखंड : धर्म नगरी में दो साधुओं के हत्यारे पकड़े गए, ये था हत्या का कारण
उत्तराखंड : यहां अचानक गोलियों की आवाज से दहशत, युवक की मौत, महिला घायल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) यहां दर्दनाक हादसा, टंकी की शटरिंग खोलने के दौरान माँ और दो बेटों की मौत
सीएम धामी सरकार का बड़ा फैसला, पत्रकारों और उनके परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद
जापान में नौकरी का सुनहरा मौका! उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुलेंगे नए रास्ते
हरिद्वार में गंगा कॉरिडोर के तहत चार प्रमुख विकास परियोजनाएं प्रस्तावित
कांवड़ यात्रा में इस बार नहीं होगी कोई चूक! सीएम धामी ने दिए कड़े निर्देश
आम महोत्सव में सीएम धामी ने किए कई बड़े ऐलान, किसानों को मिलेगा 80% तक सब्सिडी का लाभ 
