हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हल्द्वानी में कुमाऊं मीडिया सेंटर भवन का शिलान्यास किया। करीब 6 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह अत्याधुनिक मीडिया सेंटर कुमाऊं मंडल के पत्रकारों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस एक बड़ा केंद्र होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भवन सिर्फ एक मीडिया सेंटर नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता को समर्पित एक महत्वपूर्ण मंच होगा। उन्होंने कहा कि अब तक कुमाऊं मंडल के पत्रकारों को कई कार्यों के लिए देहरादून जाना पड़ता था…लेकिन इस सेंटर के बनने के बाद अधिकतर काम हल्द्वानी से ही हो सकेंगे।

सीएम धामी ने बताया कि मीडिया सेंटर में आधुनिक प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल, हाई-स्पीड इंटरनेट, डिजिटल स्टूडियो, लाइब्रेरी, कैंटीन और पत्रकारों के लिए गेस्ट रूम जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले पत्रकारों को भी यहां ठहरने की सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाचार पत्रों से जुड़े निरीक्षण कार्य भी अब इसी सेंटर से किए जाएंगे…जिससे पत्रकारों को सुविधा मिलेगी और काम में पारदर्शिता बढ़ेगी।
उन्होंने पत्रकारों के कल्याण के लिए सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि पत्रकार कल्याण कोष को बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये किया गया है। साथ ही अधिस्वीकृत पत्रकारों और उनके आश्रितों को 5 लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य बीमा सुविधा दी जा रही है। 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पत्रकारों को हर महीने 8 हजार रुपये पेंशन भी दी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से सकारात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देने और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की कलम लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।
कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, विधायक सरिता आर्या, मेयर गजराज सिंह बिष्ट समेत कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में अवैध निर्माण के विरुद्ध नैनीताल विकास प्राधिकरण की कार्रवाई
उत्तराखंड : कोटद्वार में मां के गहने चुराकर फरार बेटा राजस्थान से गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) आज से चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग शुरू
कुमाऊं की प्राचीनतम दिन की रामलीला में रावण जन्म और नारद मोह का मंचन, दिखाया अहंकार टूटने का प्रसंग
उत्तराखंड: लापता रेशमा की तलाश को लेकर CM धामी सख्त, तलाश में तेजी लाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड : कल सुबह 11 बजे बजेगा भूकंप का सायरन, घबराएं नहीं..
उत्तराखंड: सीमा पार मानव तस्करी पर कसेगा शिकंजा, पंतनगर में होगा राज्य स्तरीय मंथन
उत्तराखंड: कोसी नदी के तेज बहाव में बहा 16 वर्षीय दीपक, प्रशासन और SDRF की टीम तलाश में जुटी
उत्तराखंड: वन निगम की टेंडर दरों पर नहीं बनी बात, कुमाऊं में व्यवसायियों ने लिया बड़ा फैसला
सशक्त पंचायतों से बनेगा विकसित उत्तराखंड, सीएम धामी ने पंचायत प्रतिनिधियों को दिया ये संदेश 
