हल्द्वानी। भीषण गर्मी और संभावित पेयजल संकट को देखते हुए नैनीताल प्रशासन ने पानी की बर्बादी और अवैध जल दोहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेयी के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान बरेली रोड, तीनपानी, ट्रांसपोर्ट नगर, शनि बाजार, पनचक्की रोड, काठगोदाम, लालडांट और कालाढूंगी रोड समेत कई इलाकों में चल रहे निजी निर्माण कार्यों की जांच की गई। इस दौरान 25 से अधिक निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में कई जगह पेयजल लाइनों से अवैध रूप से पानी का इस्तेमाल किए जाने और निर्माण कार्यों में पानी की बर्बादी की शिकायतें मिलीं। कार्रवाई करते हुए टीम ने 8 टुल्लू पंप बरामद कर जब्त किए। संबंधित लोगों को भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी भी दी गई।
नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि आम जनता को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। पेयजल का दुरुपयोग या निर्माण कार्यों में अवैध इस्तेमाल किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: ग्रामीण क्षेत्र में 8 और 9 अक्टूबर को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
उत्तराखंड: दुग्ध उत्पादकों के लिए बड़ा फैसला, 30 करोड़ मंजूर होने के बाद मुकेश बोरा ने जताया आभार
उत्तराखंड: गणेश पूजन के साथ शुरू हुई कुमाऊं की प्राचीन रामलीला
उत्तराखंड: किच्छा चुनाव में नहीं चला शुक्ला का प्रबंधन, कांग्रेस ने दोनों सीटों पर जमाया कब्जा
पहले चौड़ी थी सड़क, अब घट गई चौड़ाई, दीपक रावत ने दिए निरीक्षण के आदेश
उत्तराखंड: हल्द्वानी की कविता अब पहाड़ के उत्पादों को दे रहीं बाजार, जानिए कैसे शुरू हुआ सफर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले व्यापार मंडल में दो फाड़, महानगर की निर्वाचित टीम ने तोड़ा नाता, नवीन वर्मा पर लगाए आरोप
वोट को लेकर कांग्रेस का बड़ा अभियान, हल्द्वानी में कल सड़क पर उतरेंगे कार्यकर्ता
हल्द्वानी : नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 65 लाख की स्मैक बरामद
उत्तराखंड : यहां 16 वर्षीय बालिका निकली गर्भवती 
