रामनगर के कार्तिक का अमेरिका में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
रामनगर निवासी कार्तिक भट्ट ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल कर उत्तराखंड और देश का नाम रोशन किया है। कार्तिक का चयन अमेरिका की प्रतिष्ठित क्रूज़ कंपनी Explora Journey Cruise में हुआ है, जिसके बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
कार्तिक के पिता श्रीश भट्ट शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि कार्तिक की प्रारंभिक शिक्षा रामनगर स्थित मदर्स ग्लोरी स्कूल में हुई। इसके बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में करियर बनाने का लक्ष्य तय किया और इसी दिशा में लगातार मेहनत की।
प्रारंभिक प्रशिक्षण के लिए कार्तिक दुबई भी गए, जहां उन्होंने सफलतापूर्वक ट्रेनिंग पूरी की। इसके बाद उन्होंने अमेरिका की नामचीन क्रूज़ कंपनी Explora Journey Cruise का इंटरव्यू पास कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वर्तमान में कार्तिक अमेरिका से दुनिया के कई प्रसिद्ध देशों की यात्रा करते हुए अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
कार्तिक की इस उपलब्धि पर कौशल एकेडमी इंटरनेशनल परिवार ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। वहीं क्षेत्रवासियों ने भी कार्तिक की सफलता पर गर्व जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां 16 वर्षीय बालिका निकली गर्भवती
उत्तराखंड: 300 रुपये के लिए तीन कत्ल, दहशत में आया पूरा इलाका
उत्तराखंड : आधार में नाम बदलने के लिए अब देने होंगे अलग-अलग दस्तावेज
देहरादून : पर्वतीय विकास भत्ता अब कहलाएगा ‘उत्तराखंड विकास भत्ता’, मैदानी-पहाड़ी कर्मचारियों को समान रूप से मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटकों से दहशत, यहां था केंद्र
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, इस बार 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे उत्तराखंड
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) अभी अभी लगे भूकंप के झटके
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) नैनीताल जिले के 4 CO बदले गए
दूर-दराज से पहुंचे लोग सीधे CM धामी के सामने रख गए अपनी समस्याएं, अधिकारियों को मिले निर्देश
श्रद्धालु ध्यान दें! कैंचीधाम जाने से पहले होटल बुक करें, वीकेंड की भीड़ को लेकर प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश 

