हल्द्वानी में CM धामी ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल समाधान के निर्देश

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जिले के दौरे के दौरान सर्किट हाउस में आम जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं मुख्यमंत्री के सामने रखीं।

मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर और संतोषजनक समाधान राज्य सरकार की प्राथमिकता है…इसलिए अधिकारी पूरी संवेदनशीलता के साथ काम करें।

ADVERTISEMENTSAd

बैठक में पेयजल, बिजली, सड़क और सिंचाई से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। मुख्यमंत्री ने पेयजल विभाग को गर्मी के मौसम को देखते हुए टैंकरों की पर्याप्त व्यवस्था करने और खराब हैंडपंप व नलकूपों को तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : (बड़ी खबर) नैनीताल जिले के 4 CO बदले गए

लोक निर्माण विभाग को सड़कों की मरम्मत और गड्ढा मुक्त करने तथा बिजली विभाग को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने साफ कहा कि लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई तय की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटकों से दहशत, यहां था केंद्र

इस मौके पर कई मंत्री, विधायक, अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें