हल्द्वानी : हल्द्वानी पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी पहुंचे, जहां उन्होंने जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विभिन्न योजनाओं का जायजा लिया। बैठक में कानून व्यवस्था, विकास कार्यों और चारधाम यात्रा से जुड़ी तैयारियों पर चर्चा की गई।
वहीं खुले में नमाज पढ़ने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नमाज पढ़ने पर किसी प्रकार की कोई रोक नहीं है, लेकिन नमाज केवल चिन्हित स्थानों पर ही की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि धार्मिक गतिविधियों से आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में इस समय चारधाम यात्रा चल रही है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। ऐसे में यातायात व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखना भी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से खुले में नमाज न पढ़ने की बात कही गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, इस बार 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे उत्तराखंड
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) अभी अभी लगे भूकंप के झटके
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) नैनीताल जिले के 4 CO बदले गए
दूर-दराज से पहुंचे लोग सीधे CM धामी के सामने रख गए अपनी समस्याएं, अधिकारियों को मिले निर्देश
श्रद्धालु ध्यान दें! कैंचीधाम जाने से पहले होटल बुक करें, वीकेंड की भीड़ को लेकर प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश
नैनीताल :(बड़ी खबर) कैंची धाम में अब दर्शन के नियम सख्त, Nainital प्रशासन ने कठोर फैसले लिए
कालाढूंगी में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, सुरेश भट्ट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
उत्तराखंड : दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपति और नौकरानी की हत्या से दहली राजधानी
हल्द्वानी के भुवन जोशी को भाजपा ने दी नई जिम्मेदारी, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक बने
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- यह हर प्रदेशवासी के लिए गौरव की बात 
