हल्द्वानी : हल्द्वानी के लालकुआं क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की तीन बड़ी घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 20 तोला सोने के जेवर बरामद किए हैं…जिनकी कीमत लगभग 35 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने चोरी किए गए जेवर एक पंखेनुमा हीटर की निचली प्लेट के अंदर छिपा रखे थे और उन्हें बेचने की फिराक में था। इसी दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि 19 मई को बिन्दुखत्ता निवासी चन्द्रा देवी ने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद लालकुआं थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस को 2025 में हुई दो अन्य बड़ी चोरी की घटनाओं से भी समानता मिली। इसके बाद तीनों मामलों को जोड़कर जांच आगे बढ़ाई गई और करीब 300 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।
पुलिस ने 23 मई को सूचना के आधार पर आरोपी को बिन्दुखत्ता क्षेत्र से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान चोरी के जेवर हीटर के अंदर छिपे हुए मिले।
पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य संभावित आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां 16 वर्षीय बालिका निकली गर्भवती
उत्तराखंड: 300 रुपये के लिए तीन कत्ल, दहशत में आया पूरा इलाका
उत्तराखंड : आधार में नाम बदलने के लिए अब देने होंगे अलग-अलग दस्तावेज
देहरादून : पर्वतीय विकास भत्ता अब कहलाएगा ‘उत्तराखंड विकास भत्ता’, मैदानी-पहाड़ी कर्मचारियों को समान रूप से मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटकों से दहशत, यहां था केंद्र
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, इस बार 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे उत्तराखंड
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) अभी अभी लगे भूकंप के झटके
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) नैनीताल जिले के 4 CO बदले गए
दूर-दराज से पहुंचे लोग सीधे CM धामी के सामने रख गए अपनी समस्याएं, अधिकारियों को मिले निर्देश
श्रद्धालु ध्यान दें! कैंचीधाम जाने से पहले होटल बुक करें, वीकेंड की भीड़ को लेकर प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश 
