ऋषिकेश : ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर रविवार सुबह गंगा नदी में नहाने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। चश्मा उठाने के प्रयास में एक किशोर गंगा के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया।
घटना सुबह करीब 7:40 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार चार दोस्त घूमने के लिए ऋषिकेश आए थे और सभी त्रिवेणी घाट पर नहाने पहुंचे थे। नहाते समय एक किशोर का चश्मा गंगा में गिर गया। वह उसे उठाने के लिए आगे बढ़ा…लेकिन चश्मा तेज बहाव में आगे चला गया।
इसी दौरान किशोर भी पानी में आगे बढ़ गया और तेज बहाव में बह गया। उसके दोस्तों ने शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी। सूचना मिलते ही जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया…लेकिन देर शाम तक किशोर का कोई सुराग नहीं मिल सका।
एसडीआरएफ ढालवाला के निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि लापता किशोर की पहचान आयुष थापा (17) निवासी ओल्ड कनाट प्लेस चकराता रोड देहरादून के रूप में हुई है।
बताया गया कि किशोर अपने दोस्तों के साथ मंदिर दर्शन और घूमने के लिए ऋषिकेश आया था। घटना की सूचना मिलते ही उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
प्रशासन और एसडीआरएफ ने पर्यटकों से अपील की है कि वे गंगा नदी के खतरनाक और प्रतिबंधित स्थानों पर स्नान न करें और केवल सुरक्षित घाटों का ही उपयोग करें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, इस बार 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे उत्तराखंड
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) अभी अभी लगे भूकंप के झटके
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) नैनीताल जिले के 4 CO बदले गए
दूर-दराज से पहुंचे लोग सीधे CM धामी के सामने रख गए अपनी समस्याएं, अधिकारियों को मिले निर्देश
श्रद्धालु ध्यान दें! कैंचीधाम जाने से पहले होटल बुक करें, वीकेंड की भीड़ को लेकर प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश
नैनीताल :(बड़ी खबर) कैंची धाम में अब दर्शन के नियम सख्त, Nainital प्रशासन ने कठोर फैसले लिए
कालाढूंगी में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, सुरेश भट्ट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
उत्तराखंड : दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपति और नौकरानी की हत्या से दहली राजधानी
हल्द्वानी के भुवन जोशी को भाजपा ने दी नई जिम्मेदारी, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक बने
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- यह हर प्रदेशवासी के लिए गौरव की बात 

