हल्द्वानी: जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को लगातार दूसरे दिन सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, कोतवाल उमेश मलिक एवं विजय मेहता चौकी इंचार्ज मंडी सहित नगर निगम की टीम ने ठंडी सड़क, नैनीताल रोड में अभियान चलाकर नो पार्किंग में खड़ी 20 गाड़ियों के चालान किया जबकि एक ठेला जप्त किया, इससे पूर्व रात्रि को छापेमारी के दौरान पुलिस द्वारा शिकायत मिलने पर 9 लोगो को लोक शांति भंग के चलते गिरफ्तार किया था।
हल्द्वानी नैनीताल रोड की ठंडी सड़क पर जनता द्वारा जिलाधिकारी को दी गई शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने टीम गठित कर ठंडी सड़क पर अवैध पार्किंग और फल और ठेले के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जिसके क्रम में गुरुवार शाम भी सिटी मजिस्ट्रेट AP वाजपेई के नेतृत्व में प्रशासन ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। ठंडी सड़क में अवैध पार्किंग कर लगाए गए 20 गाड़ियों का चालान किया गया जबकि अवैध रूप से लगाए गए एक ठेले को जब्त किया गया। इससे पूर्व रात्रि को जिला प्रशासन द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया जिसके 2 घंटे बाद दोबारा इस स्थान पर फड़ और ठेले लगा दिए गए थे जिस पर प्रशासन द्वारा रात 11 बजे पुनः कार्रवाई करते हुए लोक शांति भंग के आरोप में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट AP वाजपेई ने बताया कि ठंडी सड़क में अवैध पार्किंग और अवैध फड़, ठेले से लगातार जाम लगता है जिससे लोगों को परेशानी होती है, इसकी शिकायत जिला अधिकारी को मिली जिसके बाद टीम गठित करते हुए त्वरित कार्रवाई की गई है और साथ ही व्यापारियों और लोगों से भी अपील की गई है कि ठंडी सड़क पर ना तो फल और ठेला लगाए और ना ही अवैध पार्किंग करें अन्यथा यह कार्रवाई बदस्तूर जारी रहेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ जन शताब्दी ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत !
देहरादून :कर एवं राजस्व निरीक्षक के 29 पदों पर भर्ती का मौका
रुद्रनाथ ट्रैक पर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रस्सी के सहारे पेड़ से लटका मिला शव
उत्तराखंड में रिश्ते हुए शर्मसार, 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म के आरोप में नाती हिरासत में
हल्द्वानी :(दुखद) यहां एक हाइवे में एक और हादसा, पूर्व सैनिक को कैंटर ने कुचला
उत्तराखंड: इस जिले में छुट्टी घोषित
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा, कांग्रेस नेता की मौत
काशीपुर: हिन्दू युवती को बहला फुसला कर ले जाने वाला मोहम्मद जफर गिरफ्तार 

