Haldwani : हल्द्वानी में आवारा जानवरो का आतंक लगातार जारी है इस बार गौलापार में रात तेज रफ्तार कार आवारा जानवर से टकराकर कार सड़क किनारे नहर में जा गिरी। चालक कार के नीचे दब गया। गंभीर हालात में उसे हॉस्पिटल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गौलापार स्थित कुंवरपुर के रहने वाले अभिषेक नेगी (28 वर्ष) पुत्र स्व.सुरेंद्र नेगी बुधवार रात करीब एक बजे काठगोदाम की ओर से कार से घर लौट रहा था।
खेड़ा देवला के पास जानवर से टकराकर कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे नहर में जा गिरी। हादसे में कार चालक अपनी ही कार के नीचे दबकर बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे निकालकर रात में डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आज शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर
हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम
हल्द्वानी में विकास कार्य जारी, अब गोपाल जी विहार की सड़क का हो रहा कायाकल्प
हल्द्वानी की प्रेमानंद कॉलोनी में सड़क का काम शुरू, हजारों लोगों को मिलेगी राहत
हल्द्वानी की हेमा ने घर से शुरू किया मोमबत्तियों का कारोबार, आज खुद भी कमा रहीं और दूसरों को भी दे रहीं रोजगार
उत्तराखंड के नवोदय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, मुख्य सचिव ने दिए बड़े निर्देश
सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 23 से 26 अक्टूबर तक मौसम को लेकर आया नया अपडेट
उत्तराखंड में मदरसों की छुट्टी को लेकर नया नियम, शुक्रवार की जगह रविवार को रहेगा अवकाश 

