उत्तराखंड : यहां दर्दनाक हादसा, मलवे में दबे चार मजदूरों की मौत

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • *रुद्रप्रयाग- फाटा के पास भूस्लखन से मलवे में दबे मजदूर, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान

रुद्रप्रयाग जनपद के फाटा के पास भारी बारिश के कारण आये भूस्खलन में 04 नेपाली नागरिक मलबे में दब गए।
रात 1:37 बजे जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग से सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम निरीक्षक कर्ण सिंह के नेतृत्व में तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। डोलिया देवी मार्ग अवरुद्ध होने के कारण SDRF टीम 02 किमी पैदल चलकर घटनास्थल पर पहुंची।

घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि भारी बारिश के कारण वहां जेसीबी मशीन का पहुंच पाना संभव नहीं था। एसडीआरएफ के जवानों ने स्वयं खुदाई कर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। SDRF उत्तराखंड पुलिस की टीम ने 04 शवों को मलवे से बाहर निकाला और उन्हें जनपद पुलिस के हवाले किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर

मृतकों का विवरण:-

  1. तुल बहादुर पुत्र हरक सिंह बहादुर, निवासी:– जिला चितोन ऑयल नारायणी नेपाल
  2. पुरना नेपाली, निवासी:– जिला चितोन ऑयल नारायणी नेपाल
  3. किशना परिहार, निवासी:– जिला चितोन ऑयल नारायणी नेपाल
  4. चीकू बूरा पुत्र श्री खड़क बहादुर, निवासी, देहलेख, आँचल, करनाली, नेपाल।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें