- दुःखद हादसा- गहरी खाई में गिरा ट्रक,हादसे में पति-पत्नी लापता,सर्च ऑपरेशन जारी।
देवप्रयाग (टिहरी)- उत्तराखंड के देवप्रयाग से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है आज सुबह यहां बिसलेरी की पानी की बोतल से लदा हुआ एक ट्रक 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। खाई में गिरे ट्रक के आगे का हिस्सा नदी में समा गया है जबकि बाकी का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।बताया जा रहा है दुर्घटना ग्रस्त ट्रक में ड्राइवर और उसकी पत्नी सवार थे। दोनों ही इस हादसे में लापता हैं। पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक देवप्रयाग से 3 किलोमीटर दूर सैनिक होटल के पास पुलिस को एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई जिस पर तत्काल एसओ महिपाल सिंह फोर्स के साथ राहत बचाव कार्य हेतु दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। वहां सैनिक होटल से पहले सड़क किनारे बने पिरेफिट टूटे हुए थे। नदी के नीचे जाकर तलाश की गई तो सड़क से करीब 500 मीटर नीचे की तरफ एक ट्रक आयशर जिसका नंबर यूके 08 CB – 3646 दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिला ट्रक के आगे का हिस्सा नदी में समा चुका था और बाकी हिस्सा बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त पाया गया।
देवप्रयाग थाना प्रभारी महिपाल रावत ने बताया कि आज सुबह ट्रक के नदी में गिरने की सूचना प्राप्त हुई थी जिसमें वाहन चालक और उसकी पत्नी सवार थे दोनों दुर्घटना के बाद से लापता बताए जा रहे हैं दोनों की खोजबीन में गंगा नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू
हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद
उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई 
