- नरभक्षी गुलदार को मारने के लिए वन विभाग ने बनाई टीम,
टिहरी- उत्तराखंड में टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक के हिंदाव और ग्यारह गांव पट्टी के गांवों में सक्रिय नरभक्षी गुलदार को मारने के लिए वन विभाग की ओर से 22 फॉरेस्ट गार्डों की टीम बनाकर छह शूटरों की तैनाती कर दी गई है। गुलदार की लोकेशन ट्रेस करने के लिए अब ड्रोन कैमरे की मदद भी ली जा रही है। ट्रैप कैमरों की संख्या आठ से बढ़ाकर 20 कर दी गई है। वहीं शिक्षा विभाग ने गुलदार प्रभावित प्राथमिक विद्यालयों में तीन दिन का अवकाश घोषित कर दिया है।
हिंदाव पट्टी के ग्राम पंचायत कोट महर गांव में शनिवार को साक्षी (13) को गुलदार ने हमलाकर मार दिया था। इस घटना के बाद वन, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें घटनास्थल पर तैनात की गई। रात को विधायक शक्ति लाल शाह, डीएफओ पुनीत तोमर, ब्लॉक प्रमुख बासुमति घणाता के गांव में पहुंचते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने तीन माह में तीन बच्चों की मौत होने और गुलदार के अभी तक मारे नहीं जाने पर जमकर खरीखोटी सुनाई। उन्होंने अगले एक सप्ताह में गुलदार न मारे जाने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। इस बीच मृतक बालिका का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
वन रेंज अधिकारी आशीष नौटियाल ने बताया कि ड्रोन से भी गुलदार की निगरानी की जा रही है। 22 फॉरेस्ट गार्डों की टीम लगाई गई है। गुलदार की लोकेशन ट्रेस करने के लिए 20 ट्रैप कैमरे, 6 शूटरों की तैनाती की गई है। शूटर की टीम में लखपत सिंह रावत, जाॅय हुकिल, जसवंत पंवार, प्रकाश चंद्र सती, जहीर बख्शी, भीम सिंह,शामिल है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू
हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद
उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई 
