- ट्रेकिंग के शौकीन पहाड़ों की ओर करने लगे रुख,पनार बुग्याल को देखकर मंत्र मुग्ध हुए ट्रैकिंग प्रेमी।
जोतिर्मठ (चमोली)- देश विदेश से यात्री पहाड़ों की ओर रुख करने लगे हैं.धीरे-धीरे मौसम जैसे-जैसे खुलने लगा है ट्रेकिंग के शौकीन लोग पहाड़ों की ओर आने लगे हैं. इन दिनों उर्गम से श्री रुद्रनाथ ट्रैकिंग करने वाले यात्री कल्पेश्वर पहुंच रहे हैं और यहां से यात्रा पल्ला जखोला,किमाणा,कलगोठ,डुमक,तोली,पनार होते हुए रुद्रनाथ पहुंच रहे हैं.
जनदेश ट्रैकिंग क्लब से जुड़े हुए मुख्य गाइड कुंवर सिंह नेगी इन दिनों यात्रियों को लेकर पनार बुग्याल पहुंच रहे हैं. उन्होंने बताया कि कोलकाता के यात्री इन दोनों कल्पेश्वर से रुद्रनाथ की यात्रा कर रहे हैं और ट्रैकिंग करने से वे खुश हैं,बताया कि वह रुद्रनाथ के बाद अनुसुइया आश्रम होते हुए मंडल में अपनी यात्रा पूरी करेंगे. कहा कि यह पूरी यात्रा 5 दिनों की है व ट्रैकिंग एवं होम स्टे व्यवसाय से इस क्षेत्र के सैकड़ो लोग जुड़े हुए हैं जिनकी आजीविका का एकमात्र साधन है।
गाइड कुंवर सिंह नेगी बताते हैं कि वह यात्रियों को पर्वतमालाओं स्थानीय वनस्पति जड़ी बूटी स्थानीय ग्राम देवता के बारे में भी विस्तार से जानकारी देते हैं जिससे यात्री खुश हो जाते हैं और गाइड व पोस्टरों को अपने तरफ से भी पुरस्कार देते हैं। जनदेश के सचिव लक्ष्मण सिंह बताते हैं कि प्रकृति पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उनकी संस्था पिछले 25 वर्षों से हर संभव प्रयास कर रही है.बताया कि गाइड ,पोर्टरों व होमस्टे के लोगों को भी समय-समय पर प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाती रही है.और यह क्षेत्र पर्यटन के लिए अपार संभावनाओं से भरपूर है। इस यात्रा में उदय सिंह, गजेंद्र सिंह, नवीन सिंह नेगी आदि लोग शामिल हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद 
