देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला सशक्तिकरण को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 से ही नारी सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी…जिसका परिणाम आज विभिन्न योजनाओं और बजट में स्पष्ट दिखाई देता है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि जेंडर बजट में पिछले 11 वर्षों में पांच गुना से अधिक वृद्धि हुई है और वर्ष 2026-27 के बजट में महिलाओं और बालिकाओं के लिए 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि इससे लिंगानुपात और बालिका शिक्षा में सकारात्मक बदलाव आया है।

सीएम धामी ने कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना और स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं ने महिलाओं के जीवन में बड़ा परिवर्तन किया है। वहीं तीन तलाक कानून को उन्होंने मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग महिला आरक्षण को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं…जबकि यह महिलाओं को नेतृत्व में आगे लाने का महत्वपूर्ण प्रयास है।
राज्य सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण के लिए लगभग 20 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। लखपति दीदी योजना के तहत 2.65 लाख से अधिक महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत और सहकारी समितियों में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। साथ ही महिलाओं के लिए राज्य का पहला स्पोर्ट्स कॉलेज भी स्थापित किया जा रहा है।
अंत में मुख्यमंत्री ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि महिलाओं के अधिकारों के मुद्दे पर राजनीति से ऊपर उठकर एकजुटता दिखाएं, ताकि देश और प्रदेश की आधी आबादी को उनका हक मिल सके।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कांग्रेस के इस युवा चेहरे पर फिर बोले हरीश रावत, अब फैसला नेतृत्व के हाथ
उत्तराखंड: बस के ब्रेक फेल, स्टेयरिंग लॉक…फिर हुआ कुछ ऐसा, बच गई 25 यात्रियों की जान
उत्तराखंड में यहाँ युवती की हत्या से हड़कंप, पड़ोस के घर में वारदात के बाद आरोपी परिवार समेत फरार
पिथौरागढ़ से हवाई सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, 7 दिन बंद रहेगी दिल्ली-देहरादून फ्लाइट
उत्तराखंड: पूर्व छात्रा एवं कमिश्नर श्रद्धा जोशी ने छात्राओं को दिखाया सफलता का मार्ग
उत्तराखंड: छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बजा कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने जारी की तारीख
सैनिक कभी रिटायर नहीं होता! हल्द्वानी में नितिन नवीन ने जवानों को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात
युवाओं के लिए क्या है सरकार का प्लान? नितिन नवीन और धामी ने हल्द्वानी में दिया जवाब
उत्तराखंड: महालक्ष्मी मंदिर में धामी-नितिन नवीन ने टेका माथा, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना
उत्तराखंड: यहां नदी में अचानक कूद गया युवक 
