उत्तराखंड : अब सिर्फ OTP से होगा काम, परिवहन विभाग ला रहा नया सिस्टम

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में परिवहन विभाग आम जनता को बड़ी राहत देने की तैयारी में है। अब ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन से जुड़े कई काम घर बैठे ही किए जा सकेंगे। इसके लिए विभाग जल्द ही आधार बेस्ड वेरिफिकेशन प्रणाली लागू करने जा रहा है।

अब तक लाइसेंस रिन्यू, दस्तावेज अपडेट, एड्रेस बदलने या डुप्लीकेट डॉक्यूमेंट लेने जैसे कामों के लिए लोगों को बार-बार परिवहन कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन नई व्यवस्था लागू होने के बाद ये सभी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध होंगी।

परिवहन विभाग के अपर आयुक्त सनत कुमार सिंह ने बताया कि इस सिस्टम को लागू करने के लिए एनआईसी से समन्वय किया जा रहा है और अगले 15 से 20 दिनों में यह सुविधा शुरू हो सकती है। आधार वेरिफिकेशन के जरिए आवेदक का फोटो, सिग्नेचर और अन्य जरूरी जानकारी स्वतः सत्यापित हो जाएगी…जिससे अलग-अलग दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, कांग्रेस विधायक के भाइयों पर मुकदमा दर्ज

इस नई प्रक्रिया के तहत लर्निंग लाइसेंस के आधार पर नए ड्राइविंग लाइसेंस के लिए भी घर बैठे आवेदन किया जा सकेगा। हालांकि स्थायी लाइसेंस जारी करने या कैटेगरी में बदलाव के लिए ड्राइविंग टेस्ट देना अनिवार्य रहेगा…जिसके लिए आवेदक को कार्यालय आना होगा।

इसके अलावा यदि किसी व्यक्ति का दस्तावेज एक्सपायर होने वाला है, तो वह समय रहते ऑनलाइन ही उसे रिन्यू कर सकेगा। साथ ही दस्तावेज खो जाने, एड्रेस बदलने या अन्य छोटे-मोटे कार्य भी अब ऑनलाइन किए जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत

विभाग भविष्य में दस्तावेजों को डाक के माध्यम से घर तक पहुंचाने की सुविधा पर भी काम कर रहा है। पहले इस व्यवस्था में कुछ दिक्कतें आई थीं…लेकिन अब नई व्यवस्था के तहत इसे और बेहतर बनाने की योजना है।

परिवहन विभाग का मानना है कि इस डिजिटल पहल से न केवल लोगों का समय बचेगा…बल्कि पारदर्शिता भी बढ़ेगी और कार्यप्रणाली अधिक सरल और प्रभावी हो सकेगी।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें