हल्द्वानी: हल्द्वानी शहर में अब गैस आपूर्ति की व्यवस्था आधुनिक हो रही है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) द्वारा शहर में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन देने का काम शुरू कर दिया गया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कई क्षेत्रों में यह सुविधा शुरू हो चुकी है।
हीरा नगर, आकाशदीप कॉलोनी, बजरंग विहार, उदय भवानी-2, उत्तरांचल विहार, जज फार्म और अन्य इलाकों में PNG कनेक्शन जोड़े जा चुके हैं। इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोगों ने इसके लिए पंजीकरण भी कराया है और अधिकांश घरों में पाइपलाइन व मीटर लगाए जा चुके हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि जिन लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया है वे हेल्पलाइन नंबर 9412087899 पर संपर्क कर अपना कनेक्शन सक्रिय करवा सकते हैं।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन घरों में PNG कनेक्शन शुरू हो जाएगा उन्हें एलपीजी सिलेंडर की सुविधा नहीं मिलेगी। ऐसे में उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अपना एलपीजी कनेक्शन गैस एजेंसी में जाकर जमा कर दें, ताकि सभी को निर्बाध गैस आपूर्ति का लाभ मिल सके।
प्रशासन का कहना है कि PNG सुविधा से लोगों को सुरक्षित, सस्ती और निरंतर गैस आपूर्ति मिलेगी…जिससे घरेलू जीवन और भी आसान होगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: शहरी विकास निदेशक ने देखा लालकुआं का कामकाज, विकास कार्यों की तारीफ
उत्तराखंड: यहां भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
देहरादून : इस भर्ती परीक्षा की आई अपडेट
उत्तराखंड: सचिवालय में 59 करोड़ से ज्यादा की लागत से बन रहा नया भवन, जानें क्या होंगी सुविधाएं
सीएम धामी के निर्देश पर पत्रकारों के लिए राहत की संस्तुति, 5 लाख की मदद और पेंशन पर फैसला
पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने 67 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
दिल्ली महारैली में जुटेंगे उत्तराखंड के कांग्रेसजन, आगे की रणनीति भी तैयार
हल्द्वानी : बंशीधर भगत नहीं लड़ेंगे चुनाव? अफवाहों पर बीजेपी विधायक ने दी बड़ी सफाई
गुंजी पहुंचे सीएम धामी, आदि कैलाश रन के बीच किया बड़ा ऐलान
खटीमा में सीएम धामी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए ये निर्देश 
