उत्तराखंड: अब बदलेगा देहरादून का नक्शा, 968 करोड़ के विकास प्लान को मंजूरी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: तेजी से फैलते शहरी क्षेत्र, बढ़ती आबादी और यातायात दबाव के बीच देहरादून को भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने बड़ा कदम उठाया है। एमडीडीए की बोर्ड बैठक में 968 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी देते हुए 48 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सहमति दी गई है।

गढ़वाल मंडलायुक्त एवं एमडीडीए अध्यक्ष विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में शहर के संतुलित और योजनाबद्ध विकास पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने साफ किया कि अब देहरादून में अनियोजित विस्तार की जगह व्यवस्थित विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
Ad

इस बजट के तहत शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, पर्यटन को बढ़ावा देने, हरित क्षेत्र विकसित करने और सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। होटल, ईको-रिजॉर्ट और व्यावसायिक निर्माण को मंजूरी मिलने से निवेश और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन

बैठक में भवन निर्माण नियमों को और सख्त करने का भी निर्णय लिया गया है…जिससे अवैध निर्माण पर नियंत्रण लगाया जा सके। साथ ही पार्किंग, भवन ऊंचाई और सेटबैक जैसे नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। शहर में बढ़ते तापमान और घटती हरियाली को देखते हुए वृक्षारोपण, पार्क निर्माण और हरित पट्टियां विकसित करने की योजना भी तैयार की गई है। इसके लिए विशेष मशीनरी खरीदने का निर्णय लिया गया है…जिससे पौधों की देखरेख और रखरखाव बेहतर ढंग से किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित

एमडीडीए का कहना है कि इस योजना से न केवल शहर का सौंदर्यीकरण होगा, बल्कि ट्रैफिक, प्रदूषण और अव्यवस्थित विकास जैसी समस्याओं से भी राहत मिलेगी। अधिकारियों के मुताबिक यह योजना देहरादून को एक संतुलित, हरित और आधुनिक शहर बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगी…जिसका लाभ आने वाले वर्षों में सीधे जनता को मिलेगा।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें