उत्तराखंड: यहां दर्दनाक सड़क हादसा, एक युवक की मौत, तीन घायल

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

कालाढूंगी में दर्दनाक सड़क हादसा, एक युवक की मौत, तीन घायल


हल्द्वानी/कालाढूंगी। कालाढूंगी क्षेत्र में वन निगम के समीप शुक्रवार शाम दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ADVERTISEMENTSAd


पुलिस के अनुसार, शाम करीब 6:10 बजे डायल-112 पर नवीन चन्द्र खोलिया द्वारा दुर्घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि वाहन संख्या UK04AM-8740 (किया सोनेट), जिसे विक्रम रावत निवासी गोलापार चला रहे थे, तथा वाहन संख्या UK04S-2977 (ऑल्टो-800) के बीच वन निगम के पास आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू


ऑल्टो कार में शुभम सामंत (30 वर्ष) पुत्र होशियार सिंह सामंत, कमल मिश्रा (30 वर्ष), हर्षित अधिकारी (31 वर्ष) तथा नरेंद्र अधिकारी सवार थे। हादसे में शुभम सामंत गंभीर रूप से घायल हो गए।


स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से दोनों वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने शुभम सामंत निवासी रामपुर चकलुवा को मृत घोषित कर दिया।


वहीं घायल कमल मिश्रा, हर्षित अधिकारी और नरेंद्र अधिकारी को प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस के माध्यम से उच्च उपचार के लिए हल्द्वानी रेफर किया गया है।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बच्चों की पढ़ाई के लिए आगे आए अधिवक्ता दया सागर बिष्ट, पुनर्निर्माण तक निःशुल्क मिलेगी कक्षा


हल्द्वानी/कालाढूंगी। कालाढूंगी क्षेत्र में वन निगम के समीप शुक्रवार शाम दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


पुलिस के अनुसार, शाम करीब 6:10 बजे डायल-112 पर नवीन चन्द्र खोलिया द्वारा दुर्घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि वाहन संख्या UK04AM-8740 (किया सोनेट), जिसे विक्रम रावत निवासी गोलापार चला रहे थे, तथा वाहन संख्या UK04S-2977 (ऑल्टो-800) के बीच वन निगम के पास आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।
ऑल्टो कार में शुभम सामंत (30 वर्ष) पुत्र होशियार सिंह सामंत, कमल मिश्रा (30 वर्ष), हर्षित अधिकारी (31 वर्ष) तथा नरेंद्र अधिकारी सवार थे। हादसे में शुभम सामंत गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने युवाओं से मांगे तीन संकल्प, बोले- बड़ा लक्ष्य तय करो, नशे से दूर रहो और उत्तराखंड के लिए काम करो


स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से दोनों वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने शुभम सामंत निवासी रामपुर चकलुवा को मृत घोषित कर दिया।
वहीं घायल कमल मिश्रा, हर्षित अधिकारी और नरेंद्र अधिकारी को प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस के माध्यम से उच्च उपचार के लिए हल्द्वानी रेफर किया गया है।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें