हल्द्वानी में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का बड़ा अभियान, कई फड़-ठेले जब्त

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का बड़ा अभियान, कई फड़-ठेले जब्त


हल्द्वानी। शहर में अतिक्रमण और अव्यवस्थाओं के खिलाफ नगर निगम ने बुधवार को बड़ा अभियान चलाया। नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में राजपुरा और टनकपुर रोड क्षेत्र में व्यापक कार्रवाई की गई। निगम की टीम के पहुंचते ही अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में बड़े तबादलों की तैयारी, अफसरों की सूची बननी शुरू
Ad


अभियान के दौरान सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण कर लगाए गए कई फड़ एवं ठेलों को जब्त किया गया। नगर निगम अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए दर्जनों लोगों के चालान भी काटे।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने खुले में मीट बेच रहे विक्रेताओं को स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि खुले में खाद्य सामग्री बेचने से जनस्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए निर्धारित मानकों का पालन अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली से सीएम धामी ने चारधाम यात्रा पर लिया बड़ा अपडेट, अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड वन विकास निगम में 200 स्केलर पदों पर भर्ती


वहीं धोबीघाट क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान गंदा पानी और अस्वच्छ व्यवस्था मिलने पर नगर आयुक्त ने संबंधित जिम्मेदार लोगों को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें