होटल में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट का छापा, तीन महिलाएं हिरासत में
बाजपुर। नैनीताल रोड स्थित लेवड़ा पुल के पास एक होटल में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दो महिलाओं और एक युवती को हिरासत में लिया। कार्रवाई के बाद होटल को सील कर दिया गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एएचटीयू टीम प्रभारी संगीता चंद के नेतृत्व में कानूनगो कृपाल सिंह, लेखपाल हंसू लाल, कांस्टेबल सुरेश गिरी, महिला कांस्टेबल गीता जोशी तथा स्थानीय पुलिस की महिला उपनिरीक्षक कुसुम रावत ने होटल में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं और एक युवती को मौके से पकड़ा गया।
बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान एक युवती और दो युवक होटल परिसर की दीवार फांदकर फरार हो गए।
मौके से तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद हुईं, जिन्हें कोतवाली पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
एएचटीयू टीम द्वारा हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित विभाग और परियोजना के सुपुर्द किए जाने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
पुलिस और प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। मामले की जांच की जा रही है तथा फरार लोगों की तलाश भी की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून- उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
उत्तराखंड में दो मेडिकल स्टोरों पर छापा, 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद
सीएम धामी ने श्रीनगर को दी 9.13 करोड़ की सौगात, सिटी बस सेवा भी शुरू
उत्तराखंड पुलिस की बदल गई पहचान, सीएम धामी ने किया नए ध्वज और वर्दी का अनावरण
उत्तराखंड: CM धामी ने ‘रन फॉर यूनिटी’ में कीं कई घोषणाएं, PRD जवानों का बढ़ेगा मानदेय
हल्द्वानी में कांग्रेस ने सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को किया याद, सुमित हृदयेश ने दी श्रद्धांजलि
82 परिवारों के मकानों पर चला बुलडोजर, रामनगर में मचा हड़कंप
उत्तराखंड: रामनगर पुछडी चला धामी का बुलडोजर
हल्द्वानी में दो दिन बिजली कटौती, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगी आपूर्ति बाधित
हल्द्वानी मीडिया क्रिकेट टीम की जर्सी हुई लॉन्च, नए रंग के साथ होगी नए सीजन की शुरुआत 
