हल्द्वानी। नीम करौली बाबा के स्थापना दिवस के अवसर पर हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा चौराहे पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड और सवर्ण शक्ति संगठन उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम सुबह से शाम तक श्रद्धा और सेवा के माहौल में संपन्न हुआ। आयोजकों के अनुसार भंडारे में 5000 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं के लिए हलवा, पूड़ी, सब्जी के साथ ठंडे शर्बत की भी विशेष व्यवस्था की गई थी।
पूरे कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन और बाबा नीम करौली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया और आयोजन की सराहना की।
आयोजकों ने कहा कि बाबा नीम करौली की शिक्षाएं प्रेम, सेवा, भाईचारे और समाज में एकता का संदेश देती हैं। इसी उद्देश्य के साथ यह आयोजन किया गया…ताकि लोगों को सेवा और सहयोग की भावना से जोड़ा जा सके।
भंडारे को सफल बनाने में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों, समाजसेवियों और स्थानीय लोगों ने सहयोग किया। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों और सेवा कार्य में जुड़े लोगों का आभार व्यक्त किया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



82 परिवारों के मकानों पर चला बुलडोजर, रामनगर में मचा हड़कंप
उत्तराखंड: रामनगर पुछडी चला धामी का बुलडोजर
हल्द्वानी में दो दिन बिजली कटौती, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगी आपूर्ति बाधित
हल्द्वानी मीडिया क्रिकेट टीम की जर्सी हुई लॉन्च, नए रंग के साथ होगी नए सीजन की शुरुआत
चमोली हेलीकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत, सीएम धामी ने जताया शोक और दिए जांच के आदेश
उत्तराखंड की 72 मेगावाट की त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना को मिली मंजूरी
हाथी पर्वत में हेलीकॉप्टर हादसे के बाद रेस्क्यू तेज, सीएम धामी ने दिए युद्धस्तर पर बचाव के निर्देश
2027 चुनाव से पहले कालाढूंगी में भाजपा की सक्रियता बढ़ी, सुरेश भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
मुश्किल वक्त में मिले समर्थन पर भावुक हुईं रेखा आर्या, जनता से किया ये वादा
देहरादून आ रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ों में लापता, जोशीमठ के पास क्रैश की सूचना 
