नैनीताल। नैनीताल में बिना वैध परमिट के चल रही रेंटल बाइकों और अन्य व्यावसायिक वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने बड़ा अभियान चलाया। विशेष जांच अभियान के दौरान कुल 74 वाहनों का चालान किया गया….जबकि नियमों का उल्लंघन करने पर एक वाहन को सीज भी किया गया।
यह कार्रवाई उच्च न्यायालय के आदेशों और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के तहत की गई। अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने शहर में संचालित रेंटल बाइक, टू-व्हीलर टैक्सी और अन्य व्यावसायिक वाहनों की जांच की।
जांच में 68 रेंटल और टैक्सी बाइकों, 2 टैक्सी कारों तथा 2 अन्य वाहनों के चालान किए गए। वहीं एक टैक्सी वाहन को सीज कर दिया गया।
संभागीय परिवहन अधिकारी अरविंद पांडेय ने बताया कि वर्ष 2017 के बाद नैनीताल नगर क्षेत्र के लिए किसी भी नए व्यावसायिक दोपहिया वाहन का परमिट जारी नहीं किया गया है। ऐसे में बिना वैध परमिट के वाहन संचालन पूरी तरह नियमों के विरुद्ध है।
उन्होंने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने, पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा न्यायालय के निर्देशों का पालन कराने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
परिवहन विभाग ने वाहन संचालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों का संचालन केवल वैध परमिट और निर्धारित नियमों के अनुसार करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कॉमनवेल्थ गेम्स में जैस्मिन लंबोरिया और प्रीति पवार ने गोल्ड जीतकर देश को किया गौरवान्वित
देहरादून: सृष्टि की मौत के जिम्मेदार ननद और पति गिरफ्तार।
रामनगर में राकेश नैनवाल के नेतृत्व में शिवप्रकाश के जन्मदिन पर हुए सेवा कार्य
हल्द्वानी: शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता, विजेताओं को किया गया सम्मानित
उत्तराखंड: सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति और ननद गिरफ्तार
उत्तराखंड: वन विभाग की टीम पर तस्करों ने बरसाईं गोलियां, तीन बाइक छोड़कर भागे आरोपी
उत्तराखंड: यहाँ स्कूल पहुंचे बच्चे तो परिसर में बिखरा मिला खून, मंचा हड़कंप
उत्तराखंड : प्लॉट पर बुलाकर व्यक्ति को पीटा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज
देहरादून:(बड़ी खबर) पशुपालन विभाग में आई भर्ती
उत्तराखंड: बदरीनाथ चोरी केस में बड़ा खुलासा! प्रमोद नौटियाल ने कबूला जुर्म 
