लालकुआं: विधायक के निकटतम सहयोगी सोनू पांडे का हुवा आकस्मिक निधन

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

लालकुआं: विधायक के निकटतम सहयोगी सोनू पांडे का हुवा आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर…


लालकुआं। वरिष्ठ समाजसेवी एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट के सहयोगी सोनू पांडे का अज्ञात कारण के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से आकस्मिक निधन हो गया। क्षेत्र वासियों के सुख-दुख में सदैव आगे रहने वाले सोनू पांडे के आकस्मिक निधन से पूरे लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट के पिछले 15 वर्षों से निकटतम सहयोगी एवं बिंदुखत्ता के इंदिरा नगर निवासी सोनू पांडे उम्र 30 वर्ष का आज दोपहर बाद अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया, जिन्हें तुरंत ही हल्द्वानी के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका उपचार शुरू हुआ, परंतु इसी दौरान देर शाम उन्होंने दम तोड़ दिया। सूत्रों से पता चला है कि उन्होंने अज्ञात कारण के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था, सोनू पांडे के निधन की खबर से जहां क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। वहीं परिवार में कोहराम मच गया है।
उल्लेखनीय है कि सोनू पांडे पिछले 15 वर्ष से क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट के निकटतम सहयोगी थे, और जी जान से क्षेत्र के विकास में उनके साथ जुटे हुए थे, अचानक उनके द्वारा यह जानलेवा कदम उठा लेने से लोग सकते में हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: ज्योलिकोट पर हाईकोर्ट गंभीर, मुख्य सचिव से हालकनामा मांगा, पेशी जारी रहेगी
Ad AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें