नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर टेंपो ट्रेवलर खाई में गिरी, दो की मौत, कई घायल

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर टेंपो ट्रेवलर खाई में गिरी, दो की मौत, कई घायल


नैनीताल,। नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम लगभग 7:30 बजे नैनीताल से कालाढूंगी की ओर जा रही एक टेंपो ट्रेवलर पहले बैंड के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
वाहन में लगभग 29 लोग सवार बताए जा रहे थे। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य यात्रियों को भी चोटें आई हैं।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व विभाग की टीम तथा स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को खाई से निकालकर नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी पहुंचाया गया।
गंभीर रूप से घायल कई लोगों को बेहतर उपचार के लिए हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य देर शाम तक जारी रहा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: हादसों का हाईवे मोतीनगर में फिर हुआ एक्सीडेंट,मचा हड़कंप
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: ज्योलिकोट पर हाईकोर्ट गंभीर, मुख्य सचिव से हालकनामा मांगा, पेशी जारी रहेगी


हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल व्याप्त हो गया। प्रशासन ने घायलों को हर संभव चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें