देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से मेरठ से ऋषिकेश तक नमो भारत हाई स्पीड ट्रेन (RRTS) परियोजना को लेकर बड़ी प्रगति हुई है। इस परियोजना के तहत अब डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) के लिए जल्द ही सर्वे शुरू किया जाएगा।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और एनसीआरटीसी के बीच सहमति बन चुकी है। कुल लगभग 150 किलोमीटर लंबे प्रस्तावित ट्रैक में से 72 किलोमीटर हिस्सा उत्तर प्रदेश और 78 किलोमीटर हिस्सा उत्तराखंड में होगा।
प्रस्तावित रूट मेरठ के मोदीपुरम से शुरू होकर मुजफ्फरनगर, रुड़की और हरिद्वार (हर की पैड़ी क्षेत्र) होते हुए ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला तक पहुंचेगा। इससे तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को तेज और आधुनिक परिवहन सुविधा मिलेगी।
वर्तमान में दिल्ली से ऋषिकेश पहुंचने में सड़क मार्ग से 5 से 6 घंटे लगते हैं…लेकिन नमो भारत ट्रेन के शुरू होने के बाद यह दूरी लगभग 2.5 से 3 घंटे में पूरी हो सकेगी। ट्रेन की गति करीब 160 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है।
परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार और एनसीआरटीसी के बीच सहमति बन चुकी है। उत्तराखंड सरकार ने भी इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह परियोजना राज्य की कनेक्टिविटी को नई दिशा देगी और पर्यटन, तीर्थ यात्रा व रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी।
इस परियोजना को उत्तराखंड के लिए एक बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर बदलाव के रूप में देखा जा रहा है…जिससे राज्य की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी मीडिया क्रिकेट टीम की जर्सी हुई लॉन्च, नए रंग के साथ होगी नए सीजन की शुरुआत
चमोली हेलीकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत, सीएम धामी ने जताया शोक और दिए जांच के आदेश
उत्तराखंड की 72 मेगावाट की त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना को मिली मंजूरी
हाथी पर्वत में हेलीकॉप्टर हादसे के बाद रेस्क्यू तेज, सीएम धामी ने दिए युद्धस्तर पर बचाव के निर्देश
2027 चुनाव से पहले कालाढूंगी में भाजपा की सक्रियता बढ़ी, सुरेश भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
मुश्किल वक्त में मिले समर्थन पर भावुक हुईं रेखा आर्या, जनता से किया ये वादा
देहरादून आ रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ों में लापता, जोशीमठ के पास क्रैश की सूचना
उत्तराखंड: उरी सेक्टर में चमोली का वीर सपूत शहीद,
देहरादून :(बड़ी खबर) बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश 
