देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में आयोजित उत्तराखंड सचिवालय संघ के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
मुख्यमंत्री ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिवालय केवल एक भवन नहीं…बल्कि राज्य की शासन व्यवस्था की आत्मा और जनविश्वास का प्रमुख केंद्र है। यहीं से नीतियों का निर्माण होता है और विकास योजनाओं को दिशा मिलती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सचिवालय परिवार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सरकार की योजनाओं को धरातल पर लागू करने और आम जनता तक पहुंचाने में सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि सचिवालय शासन और जनता के बीच मजबूत सेतु का कार्य करता है…जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे नागरिकों तक पहुंचता है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। ई-गवर्नेंस और तकनीक आधारित सेवाओं को बढ़ावा देकर प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक प्रेरित और संतुष्ट कर्मचारी तंत्र सुशासन की सबसे बड़ी ताकत होता है। सरकार और कर्मचारी मिलकर जब टीम भावना से कार्य करते हैं तो विकास कार्यों में तेजी आती है।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी अपने कार्यों से सचिवालय की कार्यसंस्कृति को और मजबूत करेगी तथा उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाने के लक्ष्य में योगदान देगी।
इस अवसर पर शासन के वरिष्ठ अधिकारी, सचिवालय संघ के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कॉमनवेल्थ गेम्स में जैस्मिन लंबोरिया और प्रीति पवार ने गोल्ड जीतकर देश को किया गौरवान्वित
देहरादून: सृष्टि की मौत के जिम्मेदार ननद और पति गिरफ्तार।
रामनगर में राकेश नैनवाल के नेतृत्व में शिवप्रकाश के जन्मदिन पर हुए सेवा कार्य
हल्द्वानी: शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता, विजेताओं को किया गया सम्मानित
उत्तराखंड: सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति और ननद गिरफ्तार
उत्तराखंड: वन विभाग की टीम पर तस्करों ने बरसाईं गोलियां, तीन बाइक छोड़कर भागे आरोपी
उत्तराखंड: यहाँ स्कूल पहुंचे बच्चे तो परिसर में बिखरा मिला खून, मंचा हड़कंप
उत्तराखंड : प्लॉट पर बुलाकर व्यक्ति को पीटा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज
देहरादून:(बड़ी खबर) पशुपालन विभाग में आई भर्ती
उत्तराखंड: बदरीनाथ चोरी केस में बड़ा खुलासा! प्रमोद नौटियाल ने कबूला जुर्म 
