रामनगर। टेढ़ा गांव में जर्जर सड़कों को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। गांव की खराब सड़क व्यवस्था को लेकर समाजसेवी राहुल सिंह दरम्वाल मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर हालात का जायजा लिया।
इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, वरिष्ठ नागरिक और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर सड़क की स्थिति को देखा और अपनी समस्याएं साझा कीं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की कई सड़कें लंबे समय से बदहाल हैं…और आधे हिस्से में तो आज भी सड़क सुविधा नहीं पहुंच पाई है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि वे विधायक आवास और पीडब्ल्यूडी कार्यालय के कई चक्कर लगा चुके हैं…लेकिन हर बार उन्हें बजट की कमी या अन्य कारण बताकर वापस लौटा दिया जाता है।
ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि चुनाव के समय सभी लोग गांव में आते हैं…लेकिन बाद में समस्याओं की अनदेखी कर दी जाती है। इससे लोगों में गहरा असंतोष है।
समाजसेवी राहुल सिंह दरम्वाल ने ग्रामीणों के साथ पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया और कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह इस मुद्दे को संबंधित विभाग के सामने मजबूती से उठाएंगे।
स्थानीय लोगों ने बताया कि राहुल सिंह दरम्वाल पहले भी कई क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर सक्रिय रहे हैं और कुछ स्थानों पर सड़क निर्माण कार्य में भी योगदान दिया है। इसी कारण ग्रामीणों को उम्मीद है कि टेढ़ा गांव की सड़क समस्या का भी जल्द समाधान निकलेगा।
इस मौके पर ग्राम प्रधान रश्मि देवी, वार्ड सदस्य मदन सिंह, आनंद सिंह रावत, कृपाल सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, वन विकास निगम में 200 पदों पर भर्ती; इस दिन से भरें फॉर्म
उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में बड़े तबादलों की तैयारी, अफसरों की सूची बननी शुरू
मुख्यमंत्री युवाविद्यार्थी मंथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर रुद्रप्रयाग डीएम विशालमिश्रा सम्मानित
नैनीताल: ज्योलिकोट पर हाईकोर्ट गंभीर, मुख्य सचिव से हालकनामा मांगा, पेशी जारी रहेगी
भीमताल : आमा मंदिर से हरीश पनेरू ने किया चुनावी शंखनाद, भीमताल विधानसभा में भ्रष्टाचार और अनैतिक कार्यों के खिलाफ संघर्ष का किया ऐलान….
उत्तराखंड: M.A. और आपदा प्रबंधन की पढ़ाई के बाद खेती चुनी, 40 नाली जमीन पर विनोद ने खड़ा किया नया मॉडल
देहरादून :(बड़ी खबर) अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल का चार्ज
दिल्ली से सीएम धामी ने चारधाम यात्रा पर लिया बड़ा अपडेट, अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश
उत्तराखंड: जिस चट्टान तक पहुंचना भी मुश्किल, वहां कैसे पहुंचा सतीश? नदी में उतरने के बाद हुआ लापता
उत्तराखंड: दिल्ली की नौकरी छोड़ी, गांव लौटकर शुरू किया ट्राउट पालन; अब हर महीने 60 हजार तक कमाई 
