उत्तराखंड: हाईवे पर बनेंगे यात्री सुविधा केंद्र, सफर होगा पहले से आसान

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए जल्द ही बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने जा रही हैं। परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के निर्देशों के बाद परिवहन विभाग ने प्रमुख मार्गों पर यात्री सुविधा केंद्र विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी है।

इस योजना के तहत हाईवे पर आधुनिक शौचालय, रेस्ट रूम, पेयजल व्यवस्था, वाहन पार्किंग और छोटे रेस्टोरेंट जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसका उद्देश्य यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के दौरान आराम और सुविधा उपलब्ध कराना है।

परिवहन विभाग इस पूरी योजना को कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड के माध्यम से लागू करने पर विचार कर रहा है। इसके लिए विभाग निजी कंपनियों से भी संपर्क कर रहा है…ताकि इस परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में बड़े तबादलों की तैयारी, अफसरों की सूची बननी शुरू

अधिकारियों ने कहा कि राज्य में रोजाना हजारों यात्री और पर्यटक राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों का उपयोग करते हैं…लेकिन कई स्थानों पर बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को लंबे सफर में कठिनाई होती है।

इसी समस्या को देखते हुए विभाग ने चरणबद्ध तरीके से प्रमुख स्थानों पर यात्री सुविधा केंद्र स्थापित करने की योजना बनाई है। इन केंद्रों में स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण के साथ सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड वन विकास निगम में 200 स्केलर पदों पर भर्ती

अपर आयुक्त परिवहन एस.के. सिंह ने बताया कि यह योजना यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है और जल्द ही इसे धरातल पर लागू करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें