देहरादून। उत्तराखंड में विकास कार्यों को गति देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों के लिए कुल 105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इन योजनाओं का उद्देश्य राज्य में बुनियादी ढांचे, पर्यटन, सड़क और सार्वजनिक सुविधाओं को मजबूत करना है।
यह स्वीकृति कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के साथ-साथ विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना विकास के तहत दी गई है।
मुख्यमंत्री ने भिकियासैंण स्थित हरूहीत मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार के लिए 93.36 लाख तथा कठुड़ बाड़ा, देवीखाल स्थित माँ बाल कुँवारी माता मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 72.67 लाख स्वीकृत किए हैं। इन कार्यों से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
देहरादून, काशीपुर और हरिद्वार के श्रम न्यायालयों में ट्रांसजेंडर, दिव्यांग और महिलाओं के लिए अलग शौचालय एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु 1.41 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा अल्मोड़ा के रानीखेत क्षेत्र में पर्यटन विकास के लिए ₹1.50 करोड़ मंजूर किए गए हैं।
नगर निगम कोटद्वार में एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए 4.96 करोड़ तथा नैनीताल के रामनगर दीवानी न्यायालय में कर्मचारियों के लिए टाइप-3 भवन निर्माण हेतु धनराशि स्वीकृत की गई है।
कुम्भ मेला-2027 के तहत मायापुर में फायर स्टेशन और 50 बिस्तरों वाले बैरक निर्माण के लिए भी 4.17 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।
शहरी विकास विभाग के तहत पशु शवदाह गृह, कूड़ा निस्तारण और उपकरण खरीद के लिए हल्द्वानी, रुद्रपुर, हरिद्वार, नैनीताल सहित कई निकायों को 48.58 करोड़ की मंजूरी दी गई है।
देहरादून, ऊधमसिंहनगर, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और चम्पावत में सड़क चौड़ीकरण, डामरीकरण और आपदा से क्षतिग्रस्त मार्गों के पुनर्निर्माण के लिए भी करोड़ों की स्वीकृति दी गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से राज्य में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी मीडिया क्रिकेट टीम की जर्सी हुई लॉन्च, नए रंग के साथ होगी नए सीजन की शुरुआत
चमोली हेलीकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत, सीएम धामी ने जताया शोक और दिए जांच के आदेश
उत्तराखंड की 72 मेगावाट की त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना को मिली मंजूरी
हाथी पर्वत में हेलीकॉप्टर हादसे के बाद रेस्क्यू तेज, सीएम धामी ने दिए युद्धस्तर पर बचाव के निर्देश
2027 चुनाव से पहले कालाढूंगी में भाजपा की सक्रियता बढ़ी, सुरेश भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
मुश्किल वक्त में मिले समर्थन पर भावुक हुईं रेखा आर्या, जनता से किया ये वादा
देहरादून आ रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ों में लापता, जोशीमठ के पास क्रैश की सूचना
उत्तराखंड: उरी सेक्टर में चमोली का वीर सपूत शहीद,
देहरादून :(बड़ी खबर) बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश 
