ऊधम सिंह नगर। बाजपुर के एसडीएम कोर्ट परिसर में एक युवक ने अधिवक्ता और उनके साथ मौजूद कुछ लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार मुंडिया पिस्तौर निवासी अनीस अपने भाई का हालचाल जानने के लिए दोपहर के समय एसडीएम कोर्ट परिसर पहुंचा था। आरोप है कि इसी दौरान एक अधिवक्ता और उनके साथ मौजूद कुछ अन्य लोगों ने उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का कहना है कि घटना के दौरान उसके कपड़े भी फट गए।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर उसे वहां से सुरक्षित निकाला और कोतवाली पहुंचाया। युवक का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में भी उसे जान से मारने की धमकी दी गई।
पीड़ित ने दावा किया है कि पूरी घटना की वीडियो फुटेज भी उपलब्ध है…और उसे जांच में शामिल किया जा सकता है। उसने संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है। सभी आरोपों की जांच की जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे…उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



विपक्ष के मुद्दों पर सीएम धामी ने क्या कहा? काशीपुर में कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
हल्द्वानी में चार आरोपित जिला बदर, इस साल अब तक 98 लोगों पर हुई कार्रवाई
हल्द्वानी : रोते हुए बोले विधायक सुमित हृदयेश—मेरी जान को खतरा, फोन टैपिंग का लगाया आरोप
उत्तराखंड के युवाओं को सिखाई जाएंगी विदेशी भाषाएं, हर जिले में ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी
देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, पंजीकरण शुरू; जानिए क्या होगा खास
मेरठ के सौरभ हत्याकांड में बड़ा फैसला, नीले ड्रम केस में साहिल और मुस्कान को फांसी की सजा
पहली बार हल्द्वानी पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया सह संयोजक भुवन जोशी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
उत्तराखंड नेपाल सीमा पर सक्रिय है ईसाई मिशनरियां
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट 
