उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा-पोलगांव सुरंग में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। सुरंग के अंदर अचानक कंक्रीट का बड़ा ब्लॉक गिरने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब 12:40 बजे उस समय हुआ…जब मजदूर सुरंग के भीतर काम के दौरान एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा रहा था। इसी दौरान ऊपर से करीब 15 से 20 किलो वजनी कंक्रीट का ब्लॉक गिर गया…जिसकी चपेट में आने से उसे गंभीर चोटें आईं। हादसे में उसका सुरक्षा हेलमेट भी क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना के तुरंत बाद साथी मजदूरों और कंपनी के कर्मचारियों ने घायल श्रमिक को अस्पताल पहुंचाया…लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। मृतक की पहचान झारखंड निवासी 22 वर्षीय नरेश गंझू के रूप में हुई है।
हादसे के बाद सुरंग में काम कर रहे अन्य मजदूरों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कुछ समय के लिए निर्माण कार्य रोक दिया। कंपनी के अधिकारियों ने श्रमिकों से बातचीत कर स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया।
निर्माण कंपनी ने बताया कि मृतक के परिजनों को उत्तरकाशी बुलाया जा रहा है। कंपनी की बीमा नीति के अनुसार परिजनों को लगभग 26 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।
गौरतलब है कि इसी सिलक्यारा सुरंग में वर्ष 2023 में बड़ा हादसा हुआ था…जब भूस्खलन के कारण 41 मजदूर कई दिनों तक सुरंग के भीतर फंस गए थे। इस नए हादसे के बाद एक बार फिर सुरंग निर्माण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



विपक्ष के मुद्दों पर सीएम धामी ने क्या कहा? काशीपुर में कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
हल्द्वानी में चार आरोपित जिला बदर, इस साल अब तक 98 लोगों पर हुई कार्रवाई
हल्द्वानी : रोते हुए बोले विधायक सुमित हृदयेश—मेरी जान को खतरा, फोन टैपिंग का लगाया आरोप
उत्तराखंड के युवाओं को सिखाई जाएंगी विदेशी भाषाएं, हर जिले में ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी
देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, पंजीकरण शुरू; जानिए क्या होगा खास
मेरठ के सौरभ हत्याकांड में बड़ा फैसला, नीले ड्रम केस में साहिल और मुस्कान को फांसी की सजा
पहली बार हल्द्वानी पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया सह संयोजक भुवन जोशी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
उत्तराखंड नेपाल सीमा पर सक्रिय है ईसाई मिशनरियां
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट 
